फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers are busy taking urea and DAP... women are also worried

Budaun News: यूरिया-डीएपी लेने को जुटे किसान... महिलाएं भी परेशान

Fri, 29 Aug 2025 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers are busy taking urea and DAP... women are also worried
उझानी में डीएपी और यूरिया खाद लेने को लाइन में खड़े किसान। संवाद
उझानी। यूरिया और डीएपी की किल्लत के बीच बृहस्पतिवार तड़के इफको के वितरण केंद्र पर किसानों की भीड़ जुट गई। पुरुष और महिला किसानों की लंबी लाइन देख कर्मचारियों के हाथ- पैर फूल गए। कतार में लगी महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित इफको के केंद्र से खाद का वितरण सुबह करीब 11 बजे शुरू हो गया। डीएपी और यूरिया के लिए जुटी महिलाओं समेत किसानों को पर्चियां दी गईं। फिर पंजीकरण कर प्रति आधार कार्ड पर यूरिया और डीएपी की एक- एक बोरी दी गई। इससे अधिक खाद की मांग करने वाले किसानों को किसान बही दिखानी पड़ी।
विज्ञापन

लाइन में लगे किसान अहीरवारा निवासी सर्वेश ने बताया कि वह घर से सुबह पांच बजे निकले। इसके बाद मंडी आकर लाइन में लग गए। महिला किसान तेहरा की चंद्रकली को भी लाइन में परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि खाद की किल्लत हैं। वह डीएपी के दो बोरे लेने को आई हैं। सहकारी समितियों को डीएपी आंवटित नहीं की गई। करीब 15 दिनों से समितियों के चक्कर काट रहे किसान भी दोपहर में इफको के केंद्र पर पहुंच गए। बिल्सी और सहसवान क्षेत्र के लोग भी लाइन लगे रहे। बिल्सी के गांव सिमर्रा के चंद्रपाल ने बताया कि सरसों की बोआई शुरू होने से पहले ही वह डीएपी का इंतजाम कर लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

दो घंटे खराब रही पॉश मशीन
- खाद वितरण के दौरान दोपहर में करीब एक बजे पॉश मशीन खराब हो गई। इसके चलते करीब दो घंटे तक खाद का वितरण नहीं हो पाया। केंद्र प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि तीन बजे के बाद फिर से वितरण शुरू कर दिया गया है। चार बजे तक 165 ग्रामीणों और 65 महिलाओं को डीएपी और यूरिया का वितरण किया गया है। वितरण शाम तक चलता रहा। शुक्रवार को भी खाद का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed