फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer shot dead in Usawan, video captured on his mobile phone; viral

Budaun News: उसावां में किसान की गोली मारकर हत्या उसी के मोबाइल में कैद, वीडियो वायरल

Fri, 07 Nov 2025 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead in Usawan, video captured on his mobile phone; viral
गोली मारता हत्यारोपी कल्लू। स्रोत-वायरल वीडियो
उसावां। शाहजहांपुर जिले के थाना परौर क्षेत्र में बदायूं जिले के उसावां कस्बा निवासी एक किसान की खेत की मेड़ काटने के विवाद में बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हैरानी की बात यह है कि जिस मोबाइल से किसान घटना के वक्त वीडियो बना रहा था, उसी मोबाइल में उसकी हत्या का वीडियो भी रिकॉर्ड हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में आरोपी युवक कल्लू तमंचे से गोली चलाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। उधर, इस मामले में शाहजहांपुर पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि उसावां वार्ड नंबर चार निवासी अरवेश यादव (38) पुत्र सिपट्टर यादव बुधवार को अपने खेत में बाजरा के पुआल बांधने गया था। पास ही खेत में कल्लू पुत्र नेत्रपाल अपनी जमीन की मेड़ काट रहा था। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद कल्लू धमकी देकर चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वह अपने भाई सोनू और एक अन्य युवक के साथ बाइक से वापस खेत पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी कल्लू किसान अरवेश से कहता है- अब गाली दे, जिस पर अरवेश जवाब देता है, हम क्यों गाली देंगे, तभी कल्लू तमंचा निकालकर किसान पर फायर कर देता है। गोली लगते ही अरवेश जमीन पर गिर गया। गोली उसके सीने में लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे अन्य किसान और मृतक का चाचा रामबरन यादव मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी युवक कल्लू बाइक छोड़कर भाग चुके थे।

दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मृतक के भाई धर्मेंद्र यादव ने शाहजहांपुर जिले के परौर थाना पुलिस को वीडियो व तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी कल्लू, सोनू पुत्रगण नेत्रपाल निवासी वार्ड सात उसावां और एक अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से बाइक बरामद कर ली है।

दो जिलों की पुलिस में चला सीमा विवाद
वारदात के बाद शाहजहांपुर व बदायूं जिले की पुलिस में सीमा विवाद भी कुछ देर चला। हालांकि बाद में घटनास्थल शाहजहांपुर होने पर वहां से ही कार्रवाई शुरू हुई है। इसी को लेकर काफी देर तक मृतक के परिजनों ने शव भी उठने नहीं दिया। घटना के बाद पूरे गांव व आस पास इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।


बोले ग्रामीण- विवाद के बाद घर से लाया तमंचा



वारदात के समय आरोपी कल्लू ने पहले अरवेश यादव से विवाद किया। इसके बाद घर गया। वहां से तमंचा लाकर उसे गोली मार दी। ग्रामीणों का कहना है कि इनके बीच कोई पुरानी दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है। सिर्फ खेत की मेड़बंदी को लेकर ही बुधवार को ही कुछ कहासुनी हो गई थी। वारदात के बाद आरोपी मौके पर बाइक छोड़कर भाग निकला। मृतक के बड़े भाई रामवीर यादव ने बताया कि अरवेश खेत में बाजरा का पुआल बांधने गया था। खेत ढांके बाबा की मढ़ी गांव व निरंजन नगला गांव के बीच में है। इस दौरान खेत में आरोपी कल्लू फावड़े से मेड़ काटने लगा, जिसके बाद यह विवाद हुआ था।

रहने वाले बदायूं के, जमीन का रकबा शाहजहांपुर में
हत्या करने वाले व मरने वाला किसान बदायूं के कस्बा उसावां का ही रहने वाला था। इनके खेत का रकबा शाहजहांपुर के थाना परौर में आता है। यही वजह है कि किसान के शव को शाहजहांपुर भेजा गया। बृहस्पतिवार देर शाम शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी गुमसुम हो गई है।


शाहजहांपुर के थाना परौर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। आरोपियों की तलाश में उसावां थाने की पुलिस को भी लगाया गया है। फिलहाल सभी कार्रवाई परौर थाना पुलिस कर रही है। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, बदायूं

तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गईं हैं। इनमें दो टीमें बदायूं भेजी गईं हैं। एक टीम परौर क्षेत्र के आसपास आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - राजेश द्विवेदी, एसपी, शाहजहांपुर







सपा नेता ने दिया हर संभव मदद का भरोसा



उसावां। किसान अरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को उनका शव घर पहुंचा। देर शाम सपा नेता कैप्टन अर्जुन सिंह, सपा नेत्री सुनीता पाल मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया व हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। शुक्रवार को उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना से परिवार समेत गांव में मातम पसरा हुआ है। संवाद

गोली मारता हत्यारोपी कल्लू। स्रोत-वायरल वीडियो

गोली मारता हत्यारोपी कल्लू। स्रोत-वायरल वीडियो

गोली मारता हत्यारोपी कल्लू। स्रोत-वायरल वीडियो

गोली मारता हत्यारोपी कल्लू। स्रोत-वायरल वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed