फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer entangled in Operation Green, will get benefit only after covering a distance of 100 km

Budaun News: ऑपरेशन ग्रीन में उलझा किसान, 100 किमी की दूरी तय करने पर ही मिलेगा लाभ

Thu, 16 Mar 2023 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Farmer entangled in Operation Green, will get benefit only after covering a distance of 100 km
- कम दूरी होने पर योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं किसान
विज्ञापन

- ऑनलाइन भुगतान होने पर ही किसानों को मिलेगी सब्सिडी
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। प्रदेश सरकार ने आलू किसानों की परेशानी को देखते हुए ऑपरेशन ग्रीन योजना शुरू की है। बुधवार को उद्यान विभाग द्वारा शासन की जारी गाइड लाइन के बारे में बताया गया। इसमें कहा गया है कि कम से कम 100 किलोमीटर की दूरी तय करने पर ही किसानों को किराये में 50 प्रतिशत छूट का लाभ मिल सकेगा। साथ ही किसान द्वारा जो भी धनराशि खर्च की जाए उसका भुगतान बैंक खाते/ ऑनलाइन किया जाए, उसके बाद में ही सब्सिडी का लाभ किसानों को मिलेगा।

जिले में मौजूदा समय में आलू की कीमत बेहद कम है। ऐसे में शासन ने प्रदेश के 17 जिलों में ऑपरेशन ग्रीन योजना शुरू की है। इसमें जिले का भी चयन किया गया है। जारी गाइड लाइन में कहा गया है कि किसानों को कम से कम 100 किलोमीटर दूर ले जाकर आलू की बिक्री करनी होगी। उससे कम दूरी होने पर किसानों को योजना के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। दूरी के साथ-साथ किसानों को ट्रांसपोर्टर की रसीद, वाहन की आरसी, ड्राइवर का डीएल, टोल नाकें की रसीद, बेचने के लिए ले जाने वाले आलू सहित गाड़ी की धर्मकांटे की तौल रसीद, पहले स्थान पर आलू से लदी गाड़ी/ कोल्ड स्टोरेज की जियो टैग फोटो उसके बाद में बिक्री के लिए उतारने से पहले आलू सहित गाड़ी की धर्मकांटे पर तौल की रसीद, बिक्री के बाद प्राप्त होने वाली धनराशि (बैंक खाते में) का प्रमाण, किसान का आधार कार्ड व जमीन का प्रमाण पत्र (खतौनी/जोत बही), किसानों के बैंक खाते का विवरण देने के साथ-साथ सभी भुगतान/ किराया बैंक खाते से (ऑनलाइन) करने पर ही ऑपरेशन ग्रीन योजना का लाभ किसान ले सकते हैं। इसके अलावा किसान को विभाग के पोर्टल पर भी अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसके बाद ही सब्सिडी की धनराशि खाते में पहुंच सकेंगी।
विज्ञापन


शासन की तरफ ऑपरेशन ग्रीन योजना की गाइड लाइन जारी की है। उसके बारे में किसानों को जानकारी दी जा रही है कि वह किसी तरह योजना का लाभ ले सकते हैं।
-पूजा, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed