{"_id":"663899bfbda0de6e910a6ee8","slug":"farmer-dies-due-to-electrocution-in-farm-field-in-budaun-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तारकशी में करंट आने से किसान की मौत, परिजनों ने खेत मालिक के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तारकशी में करंट आने से किसान की मौत, परिजनों ने खेत मालिक के खिलाफ दी तहरीर
Mon, 06 May 2024 02:20 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 May 2024 02:20 PM IST
सार
बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में खेत के चारों तरफ कराई गई तारकशी में करंट छोड़ दिया गया। तारकशी की चपेट में एक किसान आ गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मिश्रीलाल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लहरा में सोमवार सुबह खेत की तारकशी में करंट आने से किसान मिश्रीलाल (55) की मौत हो गई। किसान सोमवार सुबह खेत पर शौच के लिए गए थे। रास्ते में उनके गांव के किसान ने अपने खेत में तारकशी करा रखी थी और उसमें करंट छोड़ दिया था, जिससे किसान की जान चली गई।
विज्ञापन
हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। उस दौरान मिश्रीलाल गांव के बाहर खेत पर शौच लिए जा रहे थे। उनके गांव के ही दो किसान भाइयों ने अपने खेत में तारकशी करा रखी थी। उसके नजदीक ही हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों किसान भाइयों ने हाईटेंशन लाइन का ही करंट तारकशी में लगा रखा था।
विज्ञापन
किसान मिश्रीलाल को इसकी जानकारी नहीं थी। जैसे ही वह तारकशी के नजदीक पहुंचे कि वह करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। परिवार वालों ने आरोपी किसान भाइयों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन