फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dies after tractor overturns family alleges murder in Badaun

Budaun News: ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत, हत्या का आरोप; कार्रवाई न होने पर परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 15 Nov 2025 03:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Nov 2025 03:13 PM IST
सार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि तीन लोगों ने किसान पर फायरिंग की। जान बचाने के लिए किसान ने ट्रैक्टर दौड़ाया, जिससे ट्रैक्टर पलट गया। जिसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Farmer dies after tractor overturns family alleges murder in Badaun
ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं जिले में ट्रैक्टर पलटने से कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कादरबाड़ी निवासी सादरसेन (25) पुत्र तेज खां की मौत हो गई। परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि जमीन के विवाद में तीन लोगों ने लाठी से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए किसान ने ट्रैक्टर दौड़ाया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इसी दौरान ट्रैक्टर गंगा नदी में पलट गया, जिसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। जिसपर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम हाउस भेजकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


मृतक के भाई नसीम ने बताया कि उसका कटरी में पचास साल पुराना पट्टा है। गांव के लोग उस पर अवैध कब्जा करना चाह रहे थे। भाई सादरसेन उस जमीन को जोतने के लिए शुक्रवार की शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर लेकर गया था। खेत की जोताई करते समम तीन लोग खेत पर पहुंच गए। तीनों हवाई फायरिंग करने लगे। भाई व उसके साथ कामिल, जाहिद, सलीम व अमीन ट्रैक्टर लेकर भागे। 
विज्ञापन


इसी दौरान एक आरोपी ने चलते ट्रैक्टर पर भाई को लाठी मारी, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गंगा में पलट गया। दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं। सादरसेन खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करते आ रहे थे। मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर खराब हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: यूपी के इस शहर में अब तक 63 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, प्लॉट-मकान खरीदने से पहले जरूर पता करें ये बात

गांव में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
शनिवार दोपहर के बाद सादरसेन का शव जिला मुख्यालय से लेकर परिजन गांव पहुंचे। जहां परिजनों ने गांव के लोगों के साथ घर के सामने रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों की मांग है कि जब तक आरोंपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो जाता और पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर लेती तब तक वह शव दफन नहीं करेंगे।


कार्रवाई के आश्वासन के बाद माने परिजन
हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी बिक्रम सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट व जांच के आधार जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिवार के लोग शांत हुए।

परिजनों से तहरीर लेकर तीनों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा
पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर कछला निवासी चमन, गांव के रहने वाले सनीफ व अजमल खां के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव को सुपर्दे खाक कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीओ उझानी देवेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से आगे की विधिक कार्रवाई कराई जाएगी।

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed