फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dies after falling from the roof

Budaun News: छत से गिरकर किसान की मौत

Sun, 27 Jul 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after falling from the roof
पान सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : स्रोत पुलिस
इस्लामनगर। गढ़ी खानपुर गांव में शुक्रवार देर रात बारिश से बचने के लिए छत से भागे किसान की गिरने से मौत हो गई। शनिवार दोपहर पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। किसान की मौत से परिजनों में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन

गढ़ी खानपुर के पान सिंह (38) पुत्र लखपति शुक्रवार रात गर्मी की वजह से छत पर सो रहे थे। रात करीब 11 बजे अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए पान सिंह चारपाई से उठकर नीचे भागने लगे। इससे उनका पैर फिसल गया। वह तेज आंधी में खुद को नहीं संभाल सके और वह छत से सड़क पर नीचे गिर गए। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो पान औंधे मुंह जमीन पर गिर हुए थे। उनके सिर से खून बह रहा था। सिर में गंभीर चोट लगने से पान की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की जानकारी कर शव पोस्टमॉर्टम को भेजा। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे किसान के भाई पातीराम ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते परिवार का जीवन यापन करते थे। इस्लामनगर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप ने बताया कि छत से गिरकर किसान की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed