फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dies after being crushed by tractor-trolley in sugar mill in Budaun

Budaun: चीनी मिल में गन्ना लदी ट्रॉली के नीचे सो रहा था किसान, रात में हुआ ऐसा हादसा, चली गई जान

Wed, 28 Feb 2024 04:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Feb 2024 04:16 PM IST
सार

शेखूपुर चीनी मिल परिसर में मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक किसान की ट्रॉली से दबकर मौत हो गई। वह रात में ट्रॉली के नीचे सो रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली ढाल पर खड़ी थी। 

विज्ञापन
Farmer dies after being crushed by tractor-trolley in sugar mill in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं की शेखूपुर चीनी मिल में मंगलवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर 50 वर्षीय चालक रवेंद्र उर्फ पप्पू की मौत हो गई। वह रात ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लादकर तोल कराने चीनी मिल गया था और उसके नीचे पतेल बिछाकर सो गया। देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली आगे बढ़ाने के दौरान चालक उसकी चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बसंतनगर निवासी रवेंद्र उर्फ पप्पू ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक रवेंद्र मंगलवार रात कुरऊ गांव के संजय के ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लादकर शेखूपुर चीनी मिल ले गए थे। उन्होंने चीनी मिल में ट्रैक्टर-ट्रॉली को ढाल पर खड़ा कर दिया था और उसके नीचे पतेल बिछाकर सो गए। 
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे उसके नजदीक से दूसरा ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरा कि धक्का लगने से उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली आगे बढ़ गया और ट्रॉली के नीचे दबने रवेंद्र घायल हो गए। हादसे को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। शोर शराबा सुनकर तमाम लोग आ गए। वह तुरंत चालक रवेंद्र को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में चालक का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया था। सुबह इसकी सूचना पर चालक के परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए और सुबह ही सिविल लाइंस पुलिस को हादसे की जानकारी हुई। उसके बाद चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 


परिवार वालों ने बताया कि रवेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके एक बेटी है, जिसकी अभी शादी नहीं हुई है। उनका नरेंद्र भाई बंगलुरू और दूसरा भाई राजेश दिल्ली में मजदूरी करता है। पुलिस ने चालक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। चालक के चचेरे भाई राजेंद्र ने पुलिस को हादसे के संबंध में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed