{"_id":"5eab09d28ebc3e904c798286","slug":"farmer-death-badaun-news-bly4043807157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई करने को निकले ग्रामीण का खेत में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई करने को निकले ग्रामीण का खेत में पड़ा मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। घर से मक्का की फसल की सिंचाई करने के लिए निकले ग्रामीण का शव खेत के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। जांच में मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नजर नहीं आया लेकिन उसके बेटे ने कुनबे के लोगों पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है। सीओ ने भी मृतक के घरवालों समेत ग्रामीणों से घटना को लेकर जानकारी की। पुलिस ने ग्रामीण की मौत के हालात संदिग्ध बताते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव मिहौना के मजरा पृथ्वीनगला की है। गांव का ही रामदास (55) बृहस्पतिवार करीब पांच बजे घर से मक्का की फसल की सिंचाई करने की बात कहकर निकला था। करीब तीन घंटे बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने रामदास का शव खेत के पास ही संपर्क मार्ग पर पड़ा देखा तो घर जाकर उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक का बेटे शिवपूजन समेत परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों के आसपास इलाके में फसलों को भी खंगाला लेकिन कहीं पर भी कुछ नजर नहीं आया। शिवपूजन की सूचना पर सीओ सर्वेंद्र कुमार और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर भी मौके पर पहुंच गए। शिवपूजन ने बताया कि पिछले दिनों रामदास की कुनबे के ही लोगों से मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने उसके पिता को नलकूप की कुंडी में डुबोकर मार डाला। पुलिस जांच में मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी नजर नहीं आए। पुलिस कर्मियों को उसके शरीर पर कपड़े भी गीले नहीं मिले। इधर, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिर भी घटना से जुड़े आरोपों पर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है।
किसान का शव मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। ग्रामीणों से लेकर मृतक के घरवालों से भी बात हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जांच चल रही है, उसके आधार पर कार्रवाई होगी। - सर्वेंद्र कुमार, सीओ