फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dead body found hanging from tree his wife and relative accused of murder in Budaun

UP News: एक साल बाद घर लौटी पत्नी को फिर ले गया समधी, दो दिन बाद पति की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 30 Oct 2025 05:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Oct 2025 05:03 PM IST
सार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में किसान कालीचरन का शव उनके ही खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। दो दिन पहले ही उनकी पत्नी को समधी ले गया था। उन्हीं दोनों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।  

विज्ञापन
Farmer dead body found hanging from tree his wife and relative accused of murder in Budaun
कालीचरन का फाइल फोटो, मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अल्लापुर निवासी कालीचरन (50 वर्ष) पुत्र जगन्नाथ का शव बृहस्पतिवार को उनके ही खेत में खड़े शहतूत के पेड़ पर लटका मिला। सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने जब शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने कालीचरन की पत्नी व समधी पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि कालीचरन ने अपनी बेटी की शादी गांव के ही जयभगवान उर्फ पप्पू के बेटे विशाल के साथ की थी। उनकी पत्नी मीरा बच्चों और पति को छोड़कर समधी पप्पू के साथ एक साल पहले चली गई। तब से वह उसी के साथ रह रही है। एक साल के बाद उसकी पत्नी दिवाली पर कुछ दिन के लिए घर लौट आई। वह कालीचरन के साथ रहने लगी। दो दिन पहले वह फिर से समधी के साथ चली गई। इसके बाद कालीचरण अवसाद में आ गए। वह गुमशुम रहने लगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: इस शहर में नगर निगम की जमीन पर बना लीं दुकानें, कब्जा नहीं हटाने पर चलेगा बुलडोजर; नोटिस जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी की कॉल आने पर घर से निकले थे 
परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे उनके फोन पर किसी की कॉल आई। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गए। रास्ते में उन्होंने नरेंद्र की दुकान से बीड़ी खरीदी। इसके बाद सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने देखा कि उनका शव उनके ही खेत में पेड़ से लटका हुआ है। गांव के लोगों ने परिवार को इसकी सूचना दी। मृतक के बेटे पंकज ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उतरवाकर जिला मुख्यालय भेज दिया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

खेतीबाड़ी और मजदूरी करते थे कालीचरन
कालीचरन खेतीबाड़ी करने के साथ मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके दो बेटे पंकज व अरुण हैं। जबकि उसने अपने बेटी रीतू की शादी गांव में कर दी थी। उनकी मौत के बाद दो बेटे रह गए हैं।

एक साल पहले समधी के साथ चली गई थी पत्नी 
कालीचरन की पत्नी मीरा ने अपनी बेटी की शादी जय भगवान उर्फ पप्पू के बेटे के साथ साथ करने के बाद दोनों समधी और समधन बन गए। एक साल पहले दोनों गांव से भाग गए और दोनों हिमाचल प्रदेश में जाकर मजदूरी करने लगे।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: कॉल डिटेल से खुलेगा अनीता की हत्या का राज, पुलिस को मिले अहम सुराग; बेड के नीचे मिला था शव

ससुराल में आकर रहने लगा था जय भगवान उर्फ पप्पू
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर का रहने वाला जय भगवान उर्फ पप्पू पुत्र प्यारे की ससुराल कालीचरण के गांव अल्लापुर में थी। दस साल पहले वह ससुराल में अपने परिवार के साथ आकर बस गया। ससुराल में जमीन और मकान भी मिला था। वह राज मिस्त्री का कार्य करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed