फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Call details will reveal the secret of Anita murder case in Bareilly

Bareilly News: कॉल डिटेल से खुलेगा अनीता की हत्या का राज, पुलिस को मिले अहम सुराग; बेड के नीचे मिला था शव

Thu, 30 Oct 2025 01:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Oct 2025 01:22 PM IST
सार

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के एक साल बाद अनीता की हत्या कर दी गई थी। मायका पक्ष ने दहेज की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका के पति और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही अनीता के फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।  

विज्ञापन
Call details will reveal the secret of Anita murder case in Bareilly
अनीता हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के नवाबगंज के अनीता हत्याकांड में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। उसके पति, देवर सहित कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अनीता के मोबाइल फोन का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाल कर जल्द मामले का राजफाश कर सकती है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित ओम सिटी कॉलोनी में अनिल कुमार अपने परिवार के साथ रहता है। मंगलवार शाम वह अपने भाई सचिन कुमार के साथ घर लौटा तो गेट पर बाहर ताला लटका मिला। ताला तोड़कर अंदर घुसे तो उनकी पत्नी अनीता बेड के नीचे मृत पड़ी थी। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन

 
मृतका के भाई ने कराई है दहेज हत्या की रिपोर्ट 
अनीता के भाई कृष्णपाल ने उनके पति अनिल कुमार, देवर सचिन कुमार, सास और चचिया ससुर के खिलाफ नवाबगंज थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अनिल और सचिन को हिरासत में लिया है। कॉलोनी के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं, घर पर ताला जड़ दिया है, ताकि कोई साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: लव मैरिज और कत्ल... भाई की साली से की शादी, एक साल में ही भर गया मन; पत्नी को मारकर बेड की नीचे छिपाई लाश

नवाबगंज के थानाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीमें पूछताछ के साथ ही अनीता के मोबाइल के कॉल डिटेल रिकॉर्ड को खंगाल कर हर पहलू पर जांच कर रही है। शीघ्र ही मामले का राजफाश कर दिया जाएगा। 

एक साल पहले किया था प्रेम विवाह 
हाफिजगंज क्षेत्र के कमुआ गांव निवासी अनिल ने पिछले साल नवंबर में अनीता (21) से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह पीलीभीत हाईवे पर हरदुआ गांव के सामने ओम सिटी में परिवार के साथ रहने लगा था। पुलिस के अनुसार अनीता रिश्ते में अनिल के फुफेरे भाई की साली थी। पिछले साल नवंबर में परिवारों की सहमति से उनकी शादी कर दी गई थी। 
 
जांच में कई ऐसे तथ्य मिले, जिससे लगा कि प्रेम विवाह का एक साल पूरा होने से पहले ही अनिल पत्नी अनीता से उकता गया था। मायका पक्ष का आरोप है कि अनिल का किसी और महिला से भी संबंध थे, अनीता विरोध करती थी। पुलिस अनीता के फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। साथ ही उसके पति और देवर से भी पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले में खुलासा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed