{"_id":"6acf7598abc303dad1025ee5","slug":"farmer-crushed-to-death-by-tractor-in-budaun-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में हादसा: सांड़ से टकराया ट्रैक्टर, सड़क पर गिरे किसान की पहिये से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में हादसा: सांड़ से टकराया ट्रैक्टर, सड़क पर गिरे किसान की पहिये से कुचलकर मौत
Wed, 14 Oct 2026 06:02 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:02 PM IST
सार
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गुड़रिया गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। सांड़ से टक्कर के बाद ट्रैक्टर से गिरे किसान की मौत हो गई। वह पहिये के नीचे आ गए थे।
विज्ञापन
किसान भूरे का फाइल फोटो
- फोटो : स्रोत- परिजन
विस्तार
बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव गुड़रिया में मंगलवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। किसान अपने खेत की जोताई कर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक सांड़ से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और पहिये के नीचे आने से मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
गुड़रिया निवासी भूरे (55 वर्ष) मंगलवार को दिनभर अपने खेत में जोताई कर शाम को लगभग 7:00 बजे घर लौट रहे थे। बताते हैं कि गांव के पास ही सड़क पर अचानक सामने सांड़ आ गया। उससे बचने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सांड़ से टक्कर हो गई। इससे भूरे ट्रैक्टर से उछलकर नीचे आ गिरे। वह पहिये के नीचे आ गए। घटना की सूचना पर थाना जरीफनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
खेताबाड़ी कर परिवार का करते थे भरण पोषण
ग्रामीणों ने बताया कि भूरे के चार बेटियां और दो बेटे हैं। चार बेटियों में से दो बेटियों की शादी कर चुके हैं, जबकि दो बेटियां और दोनों बेटे अभी अविवाहित हैं। परिजनों ने बताया कि भूरे के नाम लगभग सात बीघा जमीन है और वह खेती से ही अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद किसान का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी कोई तहरीर पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन