फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   farmar's demonstrated in collectrate

आक्रोशित किसानों का कलक्ट्रेट में हंगामा

Thu, 17 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 17 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
farmar's demonstrated in collectrate
आक्रोशित किसानों का कलक्ट्रेट में हंगामा
गन्ना क्रय केंद्र के आवंटन के दौरान उनके क्रय केंद्रों को मना करने के बावजूद बिसौली चीनी मिल से जोड़े जाने से खफा किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।  इसके बाद डीएम को ज्ञापन देकर उनके गन्ना क्रय केंद्रों को शेखूपुर चीनी मिल से संबद्ध किए जाने की मांग की गई। 
विज्ञापन

शेखूपुर स्थित सहकारी चीनी मिल से चंदऊ, कठौली सहित 12 गन्ना क्रय केंद्र पहले जुड़े हुए थे। इस पेराई सत्र में सहकारी चीनी मिल के पास केवल एक क्रय केंद्र रह गया है, शेष केंद्रों को बिसौली एवं अन्य चीनी मिलों से जोड़ दिया गया है। इसके विरोध में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि वे लोग किसी कीमत पर बिसौली चीनी मिल को गन्ने की बिक्री नहीं करेंगे, क्योंकि चीनी मिल प्रशासन उन गन्ना बकाया का भुगतान बहुत देर से करता है। प्रदर्शन करने वाले किसानों में राजपाल सिंह, मुकेश सिंह, नरेंद्र सिंह, चिरौंजीलाल, हरप्रसाद सिंह, सत्यपाल सिंह, भुवनेश कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, अमरदीप आदि तमाम किसान मौजूद रहे। 
विज्ञापन

ये है समस्या
चंदऊ के विनोद कुमार ने कहा कि वह सहकारी चीनी मिल के शेयर होल्डर है। इसके बावजूद उनका क्रय केंद्र बिसौली चीनी मिल से जोड़ दिया। शहजादनगर खेड़ा के शिवओम सिंह, कटौली के विश्राम सिंह, बरामयखेड़ा के नीरेद्र सिंह और चंदऊ के ऋषिपाल ने कहा कि सहकारी चीनी मिल उनके यहां से 10 किलोमीटर दायरे में है, जबकि बिसौली चीनी मिल 40 किलोमीटर दूर है। इसलिए वे लोग सहकारी चीनी मिल में क्रय केंद्र जोड़ना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखपुर सहकारी चीनी मिल में आवश्यकता के हिसाब से एक गन्ना क्रय केंद्र दिया गया है। मिल गेट पर ही गन्ने की खरीद की जाएगी। बिसौली चीनी मिल नजदीक होने से वहां पर क्रय केंद्र आवंटित किया गया है। 
-रामकिशन, सचिव, गन्ना सहकारी समिति 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed