कार्यक्रम शुरू होने पर स्कूल के प्रबंधक अतरसिंह यादव और निदेशक शैलेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। उन्होंने पढ़ाई के दौरान दसवीं और 12वीं की छात्राओं के अनुशासन की तारीफ की। कहा कि छात्राओं ने मेहनत से जिस तरह पढ़ाई की है, उसका नतीजा परीक्षा के बाद देखने को मिलेगा। बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्राएं एकाग्रता का परिचय देते हुए उत्तर पुस्तिकाओं पर लिखें। सीनियर छात्राओं के सम्मान में जूनियर्स ने मनमोहक अंदाज सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। जूनियर छात्राओं में सीनियर में शामिल खुशनम गाजी, लवी यादव, मान्या शाक्य, मधुमिता, सविता शाक्य, सरिता, प्रीती, दीक्षा और आरती आदि को बुके भेंट किए। उन्हें गिफ्ट भी दिए गए। जूनियर और सीनियर ने एक-दूसरे के साथ रोचक स्मरण भी आपस में शेयर किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य गीता यादव, मधु वैश्य, हंसा मिश्रा, नैना शंखधार, तवस्सुम, नीलोफर और सरिता आदि शिक्षिकाएं मौजूद थीं।