{"_id":"a1a914c4358dae3ebaf8b4a395b44182","slug":"farewell-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जूनियर्स ने सीनियर्स को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर्स ने सीनियर्स को दी विदाई
बदायूं।
Updated Sun, 08 Feb 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
होली कॉवेंट हायर सेकेंड्री स्कूल में शनिवार को जूनियर्स ने सीनियर्स को रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शानदार विदाई दी। फेयरवेल में कक्षा नौ के बच्चों ने हाईस्कूल के बच्चों को उपहार भी भेंट किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिताएं भी हुईं। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं में एक मिनट में बिंदी लगाना, टंग ट्िविस्टर, लाइटिंग कैंडेल इन वन मिनट, क्विज, जोक्स आदि हुए। वहीं छात्राओं ने नृत्य पेश कर समां बांधा। अधिराज रावत और मयंक सोनकर ने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा ‘लत लग गई पर गौरी ने, ‘लवली-लवली और हैंग ओवर’ गाने पर शिवा, इल्मा ने नृत्य पेश किया। फैजल ने गाना गाया। इसमें अंशिका, शृंखला, अभय, अभिनव, अक्षय सक्सेना, शिवम, हर्षित, वेदांश, हर्षित आदि ने भाग लिया।