फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Family members said the police are not filing a report due to pressure from the inspector.

Budaun News: परिजन बोले- इंस्पेक्टर के दबाव में पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट

Fri, 05 Jun 2026 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Family members said the police are not filing a report due to pressure from the inspector.
बदायूं। न्यायालय की सुरक्षा में तैनात दरोगा मेघश्याम गौतम बृहस्पतिवार को मधुबन कॉलोनी में अपने किराये के कमरे में फंदे से लटके मिले थे।परिजनों ने न्यायालय सुरक्षा प्रभारी इंस्पेक्टर शाहिद अली पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराने की तहरीर सिविल लाइंस थाने में दी। आरोप है कि इंस्पेक्टर के दबाव में केस दर्ज नहीं किया गया है। वहीं लाइन हाजिर किए गए इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

दरोगा के भाई रामेश्वर प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि हमने बदायूं की सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर इंस्पेक्टर शाहिद अली पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज नहीं किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय सुरक्षा प्रभारी शाहिद खान प्रभावशाली है। पुलिस उसके दबाव में तहरीर पर केस दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन

वहीं, न्यायालय सुरक्षा प्रभारी के सहयोग में उनके परिवार के पास फोन आ रहे हैं। फोन करके कहा जा रहा है कि केस दर्ज क्यों कराना चाहते है, जबकि उनको लाइन हाजिर कर दिया गया है। रामेश्वर प्रसाद ने कहा, न्यायालय सुरक्षा प्रभारी की वजह से उनके भाई चले गए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस की ओर से तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय मांग इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा के परिजनों ने जो तहरीर दी है पुलिस के स्तर से उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - रजनीश उपाध्याय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed