{"_id":"69ac80e98bca8627b909d3ee","slug":"family-members-create-ruckus-over-non-registration-of-report-badaun-news-c-123-1-sbly1018-158781-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रिपोर्ट दर्ज न होने पर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रिपोर्ट दर्ज न होने पर परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित परिवार के साथ सिविल लाइंस थाने के सामने मांग करते हुए। संवाद
बदायूं। बाइक सवार युवक व उसकी मां के साथ हुई मारपीट व लूटपाट के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। शनिवार को पीड़ित परिवार व गांव वालों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। वहां उनके न मिलने पर सिविल लाइंस थाने के सामने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मौजूपुर छज्जू निवासी हर्षित पटेल ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी मां के साथ बाइक से बदायूं आया था। कुछ सामान खरीदने के बाद अपराह्न करीब डेढ़ बजे घर लौट रहा था कि रास्ते में चार लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उसकी मां के गले में पड़ी सोने की चेन व उसकी जेब से 35 सौ रुपये निकाल लिए।
पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस लूट की बात न लिखकर शिकायती पत्र देने की बात कह रही है। लेकिन परिवार के लोग सही घटना से ही पुलिस को अवगत कराया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।