फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   family litigation

सौतन और देवर ने आशा कार्यकत्री को नाली में घसीटकर पीटा

Sun, 01 Sep 2019 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
family litigation
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव वरी का नगला में शनिवार सुबह में कहासुनी के बाद आशा कार्यकर्ता की उसकी सौतन और देवर ने बेरहमी से पिटाई की। पिटाई के दौरान आशा नाली में गिर पड़ी लेकिन सौतन ने उसे तब भी नहीं बख्शा। देवर संग वह उसे नाली में घसीटती रही।
विज्ञापन

मारपीट का मामला सुबह में करीब 11 बजे का है। गांव के अरुण कुमार के साथ उसकी दूसरी पत्नी रहती है जो आशा कार्यकर्ता भी है। आशा कार्यकत्री की सुबह में सौतन से कहासुनी हो गई। इसके बाद अरुण तो बाहर चला गया लेकिन घर में आशा को अकेला पाकर उसकी सौतन और देवर ने घेर लिया। पहले तो उसकी कमरे में पिटाई की गई फिर दोनों से छूटकर भागते समय आशा नाली में गिर पड़ी। दोनों ने उसे नाली में भी नहीं बख्शा। पिटाई से उसके कपड़े भी फट गए। आशा ने बताया कि सौतन नहीं चाहती कि वह घर में रहे। किसी तरह बचकर आशा दोपहर में कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उसने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर भी दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन पिटाई से घायल आशा का अभी तक मेडिकल नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

खेत में घोड़ा घुसने की शिकायत पर दंपती की बेटे समेत की पिटाई
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी में एक पक्ष के लोगों ने मोहम्मद हनीफ (50) उसकी पत्नी सितारा और बेटा मोहम्मद मुनीर (25) की खेत पर घेर कर पिटाई कर दी। हमलावरों ने तीनों पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। मुनीर और उसके पिता के सिर भी लहूलुहान हो गए। घायल मुनीर ने बताया कि शुक्रवार को उसके खेत में पड़ोसी का घोड़ा घुस आया था। उसने फसल को भी नुकसान पहुंचाया। शिकायत करने पर आरोपी भड़क गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed