फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Family creates uproar over death of woman after childbirth; private hospital accused of negligence.

Budaun News: प्रसूता की मौत पर परिजनों का हंगामा, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

Tue, 21 Jul 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Family creates uproar over death of woman after childbirth; private hospital accused of negligence.
शेखूपुर रोड पर ​स्थित अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद बिलाप करते परिजन व अन्य। संवाद
बदायूं। शहर के शेखूपुर रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हालत बिगड़ने पर समय पर उचित उपचार नहीं दिया गया। हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में प्रसूता की मौत हो गई।
विज्ञापन


शेखूपुर निवासी अमित ने बताया कि 15 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने अपनी पत्नी सुमन (25) को अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षित प्रसव की बात कही थी। साथ ही 40 हजार रुपये खर्च आने की बात कही थी। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को रुपये दे दिए। इसके बाद उसी दिन ऑपरेशन के जरिये सुमन ने बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन

इसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थी। परिजनों का आरोप है कि रविवार को सुमन को डिस्चार्ज किया जाना था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आरोप है कि अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत और गंभीर हो गई। जब स्थिति ज्यादा खराब हुई तो डाॅक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आ सका है।

जांच के लिए सीएमओ ने बनाई टीम
प्रसूता की मौत के मामले में सीएमओ डॉ. विकास शर्मा की ओर जांच टीम गठित की है। यह टीम डिप्टी सीएमओ डॉ. पवन जायसी के निर्देशन में अस्पताल जाएगी। साथ ही जांच कर अग्रिम कार्रवाई करेगी।


प्रसूता की मौत के बारे में जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ

कमियां मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने ओटी और ओपीडी सील की
डिप्टी सीएमओ डॉ. पवन जायसी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने निरीक्षण के दौरान आवश्यक मानकों में कमियां मिलने पर अस्पताल की ओटी (ऑपरेशन थिएटर) और ओपीडी को मौके पर ही सील कर दिया। डॉ. पवन जायसी ने बताया कि अस्पताल में मिली कमियों की जांच की जा रही है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया।

शेखूपुर रोड पर स्थित अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद बिलाप करते परिजन व अन्य। संवाद

शेखूपुर रोड पर स्थित अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद बिलाप करते परिजन व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed