{"_id":"5ea9b0858ebc3e90470cecef","slug":"false-news-related-tendua-badaun-news-bly4042544165","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए को लेकर झूठी सूचनाओं से वन विभाग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए को लेकर झूठी सूचनाओं से वन विभाग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर। थाना क्षेत्र के ककराला टाउन, कटिया, फरीदपुर गांवों में तेंदुए को लेकर दहशत बनी हुई है। हालांकि, कहीं भी न तो तेंदुए को देखा गया है और न उनके पगचिह्न मिले हैं। झूठी सूचनाओं को लेकर वन विभाग परेशान है। बुधवार को ककराला भूड़ और फरीदपुर गांवों से आईं झूठी सूचनाओं ने वन विभाग की टीम को खूब छकाया।
अलापुर थाने के गांव कटिया में 24 अप्रैल को नुरूल नाम के ग्रामीण पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया था। नूरुल ने हमला करने वाला जानवर के तेंदुआ होने का दावा किया। 25 अप्रैल को वन संरक्षक बरेली जावेद अख्तर ने जायजा लिया। इस दौरान तेंदुआ के पगचिह्न मिलने का दावा किया गया। तब से वन विभाग के विशेषज्ञों की दो टीमें लगातार कांबिंग कर रही हैं। बुधवार को ककराला भूड़ से तेंदुआ के पगचिह्न मिलने की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पड़ताल में यह पगचिह्न लकड़बग्घे के निकले। फरीदपुर गांव से खजूर के पेड़ पर तेंदुए के चढ़े होने की सूचना आई। यहां भी टीम ने पहुंच कर जायजा लिया। जांच में पता लगा कि वह तेंदुआ नहीं बल्कि चकब्र बिज्जू निकला।
टीमें लगातार कांबिंग कर रही हैं। आज दो स्थानों से सूचना आई थी। मौके पर पड़ताल के बाद तेंदुआ होने संबंधी कोई बात सामने नहीं आई। लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। - रविंद्र सिंह बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी दातागंज