फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   False claim of suicide, Omprakash was murdered at home

Budaun News: आत्महत्या का दावा झूठा, घर में की गई थी ओमप्रकाश की हत्या

Sat, 13 May 2023 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
False claim of suicide, Omprakash was murdered at home
- 30 अप्रैल की रात मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव जिजाहट में हुए ओमप्रकाश हत्याकांड का खुलासा
विज्ञापन

- मृतक के साले ने अपने चचेरे भाइयों के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम, एक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव जिजाहट मेंं ओमप्रकाश की मौत के बाद पुलिस सिर में ईंट मारकर आत्महत्या का दावा कर रही थी, जबकि ओमप्रकाश की पत्नी कुल्हाड़ी पर गिरने से मौत होने की बात कह रही थी। पुलिस इस मामले को दबाने में जुटी थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके पर हत्या के साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के साले, उसके चचेरे भाइयों पर एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया है।
बीती 30 अप्रैल की रात मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव जिजाहट निवासी 40 वर्षीय ओमप्रकाश का घर के अंदर ही खून से लथपथ शव मिला था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि ओमप्रकाश शराब के नशे में था और वह कुल्हाड़ी पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, पुलिस इस मामले को आत्महत्या से जोड़ रही थी। पुलिस का कहना था कि मृतक ज्यादा नशे में था और उसका घर में विवाद हुआ था। इसके बाद उसने सिर में ईंट मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले को दबाने में लगी थी।
विज्ञापन

इधर, घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई दानवीर ने ओमप्रकाश के साले पर हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस उसको भी गुमराह करने में लग गई। ओमप्रकाश के अंतिम संस्कार के बाद दानवीर की तबीयत खराब रही और वह थाने नहीं जा पाया। इसके बाद वह थाने पहुंचा तब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी थी। गांव में भी ओमप्रकाश की हत्या को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई दानवीर ने पुलिस को तहरीर दी तो मौके पर मौजूद साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्य शामिल करने के बाद पुलिस ने ओमप्रकाश के साले अजीत यादव उर्फ रामवकील पुत्र नरेश निवासी गांव बेनी नगला थाना उझानी और रामवकील के चचेरे भाई लखन व शेषमणि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया था कि आरोपी घटना वाली रात उसके घर आए थे। ओमप्रकाश गेहूं बेचकर आया था और उसके पास डेढ़ लाख रुपये की नकदी थी। उन रुपयों को हड़पने के लिए ही आरोपियों ने धारदार हथियार से प्रहार कर उसको मौत के घाट उतार दिया।

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया। इस संबंध में एसओ मुजरिया राजेश कौशिक ने बताया कि मृतक ओमप्रकाश के सगे साले और उसके चचेरे साले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed