Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fake notes were being printed in Sahaswan hospital for five years

UP: दो मंजिला मकान पर अस्पताल का बोर्ड, अंदर होती थी नकली नोटों की छपाई, दिल्ली पुलिस पहुंची तो लगा मिला ताला

Thu, 04 Jan 2024 05:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Jan 2024 05:27 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों बदायूं के रहने वाले हैं। पुलिस तीनों को लेकर सहसवान पहुंची थी, जहां दो मंजिला मकान में नकली नोट छापे जाते थे। मकान पर अस्पताल का बोर्ड लगा हुआ मिला। 

विज्ञापन
Fake notes were being printed in Sahaswan hospital for five years
इसी मकान में छापे जाते थे नकली नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में पकड़े गए तीन तस्कर बदायूं के सहसवान में एक दो मंजिला मकान पर अस्पताल का बोर्ड लगाकर उसमें नकली नोट छाप रहे थे। दिल्ली पुलिस की टीम तीनों को लेकर पहुंची तो पूरे मकान में ताला लगा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने एक ग्राम प्रधान का नाम लिया, लेकिन वह भी अपने घर में नहीं मिला। वहीं स्थानीय पुलिस भी नकली नोटों के रैकेट की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन

 
दिल्ली पुलिस ने जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद जरैठा निवासी दानिश, जरीफनगर के उस्मानपुर निवासी आसिफ और बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा गुसांई निवासी सरताज को अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास गिरफ्तार कर 50 लाख के नकली नोट बरामद किए थे। इनमें दानिश बीयूएमएस का छात्र है और सहसवान के चौकी नंबर चार इलाके में दो मंजिला मकान में मैक्स के नाम से अस्पताल चला रहा है। 
विज्ञापन


दो दिन पहले यहां कुछ मरीज भी भर्ती थे, लेकिन बुधवार सुबह से यहां ताला लगा हुआ है। इन तीनों के परिवार भी घरों पर नहीं मिले। गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर तीनों आरोपियों के परिवार वाले दिल्ली रवाना हो गए। वहीं दिल्ली पुलिस उस ग्राम प्रधान की तलाश में सहसवान आई थी, जिसका आरोपियों ने नाम लिया था। लेकिन वह भी अपने घर पर नहीं मिला। अब दिल्ली पुलिस के साथ-साथ स्थानीय पुलिस उसे तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ऑनर किलिंग: प्रेमी युगल की मौत के बाद भी लाशों को पीटते रहे हत्यारे, फावड़े से काटी गर्दन... सिर कुचला

दानिश करीब पांच साल पहले आसिफ और सरताज उसके संपर्क में आया। सरताज कंप्यूटर का जानकार है। तीनों ने अस्पताल के ऊपर कमरे में नकली नोट छापने का सेटअप लगा लिया था। उनका नेटवर्क दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में फैला था। वह कमीशन के तौर पर अपने एजेंटों को नकली नोट सप्लाई करते थे। वह अब तक पांच करोड़ से ज्यादा के रुपये सप्लाई कर चुके थे। 

Trending Videos

पंजीकृत भी नहीं था अस्पताल
निजी अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज शर्मा का कहना है कि मैक्स अस्पताल के नाम से विभाग में न कोई रजिस्ट्रेशन है और न ही कोई लंबित है। न ही कभी इसके लिए आवेदन किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर उठे सवाल
अस्पताल का संचालक ही नकली नोट छाप रहा था लेकिन कभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कभी अस्पताल की जांच नहीं की।  हैरानी की बात यह है कि अभी तक अस्पताल सील नहीं किया गया है। 

अलापुर में पकड़े गए थे नकली नोट बनाने वाले
अगस्त 2022 में अलापुर थाना क्षेत्र के गांव भसराला में पिता-पुत्र नकली नोटों के साथ पकड़े गए थे। भसराला निवासी नूरुल हसन और उसका बेटा शहबाज नकली नोट बनाने का काम करता था। पकड़े जाने से पहले वह करीब 50 हजार के नकली नोट खपा चुके थे। वह केवल दो-दो सौ के नोट बनाते थे। 11 अक्तूबर 2019 को भसराला निवासी यावर, इरशाद और सिपाही जितेंद्र को पकड़ा था। उनके पास से नकली नोट और प्रिंटर बरामद हुए थे। चौथा आरोपी मुजीब 18 अक्तूबर को पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed