फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fake labs and hospitals are not being closed even on DM's orders

Budaun News: डीएम के आदेश पर भी बंद नहीं हो पा रहे फर्जी लैब और अस्पताल

Sat, 28 Oct 2023 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fake labs and hospitals are not being closed even on DM's orders
बदायूं। जिले में फर्जी लैब और अस्पतालों के खिलाफ डीएम के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। झोलाछाप मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार खामोश हैं। जब कोई घटना होती हैै तब एक-दो दिन के लिए स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता नजर आती है, लेकिन फिर सब ढर्रे पर आ जाता है।
विज्ञापन

निजी प्रयोगशालाओं की जांच में डेंगू की पुष्टि और निजी अस्पतालों में डेंगू के इलाज के नाम मरीजों से मोटी रकम वसूले जाने के मामले सामने आने पर डीएम मनोज कुमार ने दो महीने का विशेष अभियान चलाकर फर्जी लैब व नर्सिंग होम पर कार्रवाई करने के आदेश स्वास्थ्य विभाग को दिए थे, लेकिन एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


जिले में तमाम जगहों पर बिना रजिस्ट्रेशन के नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैब का संचालन किया जा रहा है। बुखार के मरीजों को जमकर लूटा जा रहा है। लैब से मनचाही रिपोर्ट देने के लिए कमीशनबाजी का खेल चल रहा है। डीएम के अवैध नर्सिंग होम व गली-कूचों में चल रहीं फर्जी लैब को सील करने के आदेश स्वास्थ्य विभाग ने हवा में उड़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों पर एक नजर
पंजीकृत लैब -06
अपंजीकृत लैब -650
पंजीकृत नर्सिंग होम व अस्पताल -130
गली मोहल्लों में चल रहे फर्जी नर्सिंग होम व अस्पताल-970



अभी संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। सीएचसी से लेकर पीएचसी तक का स्टाफ रात दिन इसमें लगा है। अभियान समाप्त होने के बाद जिले में संचालित अवैध नर्सिंग होम, अस्पतालों और लैबों के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा। फर्जी तरीके से लैब व अस्पताल संचालित नहीं होने दिए जाएंगे। - डॉ. प्रदीप वाष्र्णेय सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed