फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fake death certificate of living farmer made

Budaun News: जीवित किसान का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाया

Sat, 22 Jul 2023 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fake death certificate of living farmer made
किसान रामनिवास।
किसान ने अधिकारियों से शिकायत की तो रुका दाखिल खारिज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में एक शातिर ने जीवित किसान का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया और उसके आधार पर उसकी जमीन अपने नाम कराने की कोशिश की। गनीमत रही कि किसान को समय पर पता चल गया और उसने अधिकारियों को सूचना दे दी, जिससे अधिकारियों ने दाखिल खारिज रुकवा दी। साथ ही मामले की जांच शुरू करा दी है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोरी का है। यहां के किसान रामनिवास का कहना है कि उन्हें अभी कुछ दिन पहले पता चला कि उनका फर्जी तौर पर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया गया है। जब उन्होंने तहसील जाकर इसकी छानबीन की तो पता चला उन्हें मृत दिखाकर उनके नाम की एक एकड़ जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन

मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाला उनके नजदीकी गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम भी रामनिवास है लेकिन उसके दादा और किसान के पिता का नाम अलग-अलग है। इसके बावजूद शातिर ने उसके नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया और उसके ही खेत के नंबरों में मृत दर्शाते हुए उसके नाम की जमीन खुद को वारिस दिखाते हुए अपने नाम कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में शिकायत आई है। इसकी जांच कराई जा रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
- धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed