फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Faint of district hospital, patients suffering from heat

बेदम हुए जिला अस्पताल के पंखे, मरीज झेल रहे गर्मी

Sun, 03 Sep 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Sun, 03 Sep 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Faint of district hospital, patients suffering from heat
demo pic - फोटो : demo pic
 जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की तरह वार्डों में लगे पंखे भी बेदम हो गए हैं। पुराने लगे कई पंखे तो अब चलने लायक ही नहीं बचे हैं और कई मरम्मत के अभाव में इतनी धीमी रफ्तार से चलते हैं कि उनकी हवा भी नहीं लगती। नतीजतन, वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को गर्मी झेलनी पड़ रही है लेकिन चिकित्साधिकारियों, डाक्टरों और कर्मचारियों को मरीजों और उनके तीमारदारों को सुविधाओं से जैसे कोई मतलब नहीं है। गर्मी से परेशान कई मरीजों के तीमारदारों ने खुद ही टेबिल फैन लाकर अस्थाई व्यवस्था की है और कई मरीजोें और तीमारदारों को हाथ से चलने वाले पंखों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड की स्थिति तो बेहद खराब है। तीमारदार बताते है कि डाक्टर और कर्मचारी सुनते नहीं, फरियाद सुनाएं तो किसे। जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल होने से यहां पर दूर-दूर से ग्रामीण इलाज के लिए आते हैं। 250 बिस्तरीय इस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगभग 100 मरीज भर्ती है। भर्ती मरीजों के साथ उनके परिवार वाले भी हर समय साथ रहते है लेकिन पंखों की समस्या लंबे समय से बरकरार है।
विज्ञापन



अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, मरीज परेशान 
तीन दिन पहले सीएमओ नेमी चंद्रा ने जिला अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी, डेंगू आदि वार्डों का निरीक्षण किया था। इस दौरान भी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज घर से पंखा लेकर आए हुए थे। सीएमओ ने तुरंत पंखे ठीक कराने के निर्देश दिए थे। उसके बाद भी  दम तोड़ चुके पंखों में रहना मरीजों के बस की नहीं। तीमारदों ने बताया कि सीएमओ के निरीक्षण के बाद कई बार डॉक्टर और कर्मचारियों से पंखे की उचित व्यवस्था कराने को कहा गया लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ की भी नहीं सुनते कर्मचारी
पिछले दिनों जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने इमरजेंसी और वार्डों में खराब पड़े पंखे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए थे फिर भी पंखों को ठीक नहीं कराया गया। हालांकि संक्रामक बीमारियों का बढ़ता प्रकोप और जिले में बीमारी से हो रही मौतों के बाद सीएमओ जागेे तो जिला अस्पताल में सफाई होने लगी। एक जुलाई को सीएमओ ने जिला अस्पताल का निरीक्षण के कई वार्डो में गंदगी मिलने पर साफ-सफाई के निर्देश दिए थे। इसका असर रविवार को देखने को मिला। इमरजेंसी वार्ड की धुलाई के साथ-साथ यहां मरीजों के पास रखी टेबलों की पानी से साफ-सफाई कराई गई लेकिन सीएमओ के कहने के बाद भी पंखो ठीक नहीं किए गए हैं।



पंखे ठीक कराने और साफ-सफाई के निर्देश निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को दिए गए थे। सभी पंखे ठीक होने की जानकारी मुझे मिली है। खराब पंखो को ठीक करवाया जाएगा।   
नेमी चंद्रा, सीएमओ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed