{"_id":"cab71e5e2b13f6d8f13efe01f00a9f90","slug":"extracted-with-fledged-band-variola-mother-s-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे के साथ निकाली शीतला माता की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे के साथ निकाली शीतला माता की शोभायात्रा
Ujani
Updated Sat, 14 Mar 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतला माता महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का बाजार में दुकानदारों ने जोरदार स्वागत किया। झांकियों के आकर्षण के बीच भक्त बैंडबाजों की धुन पर झूम उठे।
विज्ञापन
शोभायात्रा शीतला माता के मंदिर से अपराह्न में शुरू हुई। जयंती पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पूजन भी कराया गया। गौतमपुरी, अहीरटोला, बाजारकलां और साहूकारा से हलवाई चौक होकर पुरानी अनाज मंडी पहुंची शोभायात्रा का शीतला माता के भक्तों ने स्वागत किया। स्टेशन रोड और घंटाघर चौराहे पर झांकियों पर फूल बरसाए गए। महिलाओं ने कीर्तन किया। दुकानदारों ने प्रसाद भी वितरित कराया। युवकों की टोलियों ने मनमोहक नृत्य किया।
विज्ञापन
काली अखाड़े में शामिल कलाकारों का प्रदर्शन भी सराहा गया। राधा-कृष्ण और शंकर-पार्वती बने कलाकारों ने नृत्य के जरिए धूम मचा दी। शोभायात्रा के विसर्जन पर मंदिर परिसर में देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम हुए। शीतला माता का भोग भी अर्पित किया गया। शोभायात्रा में शिवसनेही मिश्र, शिव गोपाल मिश्रा, अंकुर, शिवम, राकेश कुमार, जयपाल, कृष्णऔतार, अवधेश कुमार, रामकिशोर माहेश्वरी, संतोष कुमार, विष्णुगोपाल मिश्र, प्रमोद कुमार, पूर्णिमा, वाचस्पति यादव, योगेंद्र शर्मा, माधव और सुनील यादव आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन