फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Extension of Bareilly-New Delhi Express up to Kasganj

Budaun News: बरेली-नई दिल्ली एक्सप्रेस का कासगंज तक विस्तार

Wed, 25 Mar 2026 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Extension of Bareilly-New Delhi Express up to Kasganj
बदायूं से दिल्ली तक ट्रेन विस्तार के लिए केंद्रीय रेल मंत्री से मिलते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल
बदायूं। लंबे समय से रेल सुविधा की मांग कर रहे जिले के लोगों के लिए आखिरकार बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने बरेली-नई दिल्ली एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14315/14316) का विस्तार बदायूं होते हुए कासगंज रेलवे स्टेशन तक करने की मंजूरी दे दी है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से अब जिले के हजारों यात्रियों को सीधे राजधानी दिल्ली तक आवागमन की सुविधा मिल सकेगी, जिससे यात्रा और भी सुगम व समयबद्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा मंगलवार को जारी आधिकारिक पत्र में इस बात की पुष्टि की गई है। यह स्वीकृति केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा द्वारा बीते 20 नवंबर 2025 को भेजे गए पत्र के संदर्भ में प्रदान की गई है। रेल मंत्रालय के इस निर्णय को क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने इस उपलब्धि पर संतोष जताते हुए कहा कि बदायूं सहित आसपास के जिलों के लोगों को अब दिल्ली जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों या बार-बार साधन बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह ट्रेन सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा अधिक आरामदायक होगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय रेलमंत्री के जारी पत्र के अनुसार, इस ट्रेन के विस्तार से बदायूं, कासगंज और बरेली मंडल के बीच आवागमन को नई गति मिलेगी। यह ट्रेन न केवल दैनिक यात्रियों बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगी। लोगों का मानना है कि रेल सेवाओं के विस्तार से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। बदायूं जैसे जिलों में बेहतर कनेक्टिविटी से निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। स्थानीय बाजारों को नई पहचान मिलेगी। पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

दिल्ली के लिए पहली सीधी ट्रेन सुविधा
अभी तक बदायूं से दिल्ली तक सीधी ट्रेन सुविधा नहीं थी। दिल्ली जाने के लिए लोगों को पहले बरेली जाना पड़ता था उसके बाद दिल्ली। अब इस ट्रेन से सीधे दिल्ली की यात्रा करने का लाभ मिलेगा। अब तक यहां से दिल्ली के लिए सिर्फ रोडवेज बस की सुविधा है या फिर लोगों को निजी साधन का इस्तेमाल करना पड़ता था। शहर से हर आधे घंटे में दिल्ली के लिए बस की सुविधा है। इस ट्रेन के चलने से बसों में भी भीड़ कम होगी।

लखनऊ के लिए भी जल्द चलेगी ट्रेन : केंद्रीय राज्यमंत्री
बदायूं वासियों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए लगातार प्रयास चल रहा था। दिल्ली के लिए पहली बार सीधी ट्रेन सुविधा होने से लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए भी बदायूं से सीधी ट्रेन सुविधा हो, इसके लिए भी प्रयास चल रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री ने बदायूं से कासगंज, बरेली दिल्ली की ट्रेन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही इसकी समय सारिणी जारी होने के साथ ट्रेन का संचालन शुरू हो सकेगा। - बीएल वर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री



कासगंज से सुबह 2:50 बजे रवाना होकर 3:45 बजे पहुंचेगी बदायूं
यह ट्रेन कासगंज से सुबह 2:50 बजे रवाना होगी और सुबह 3:45 बजे बदायूं पहुंचेगी। जहां पांच मिनट का ठहराव रहेगा। इसके बाद 3:50 बजे चलकर 4:35 बजे रामगंगा ब्रिज पहुंचेगी। 4:45 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। बरेली से 4:55 बजे प्रस्थान कर यह ट्रेन सुबह 10:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन दिल्ली से शाम 4:35 बजे चलकर रात 9:50 बजे बरेली पहुंचेगी। वहां से 10:00 बजे बदायूं के लिए रवाना होकर 10:40 बजे बदायूं पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद 10:45 बजे कासगंज के लिए चलेगी और रात 12:10 बजे कासगंज पहुंचेगी।

बदायूं से दिल्ली तक ट्रेन विस्तार के लिए केंद्रीय रेल मंत्री से मिलते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल

बदायूं से दिल्ली तक ट्रेन विस्तार के लिए केंद्रीय रेल मंत्री से मिलते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed