फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ex-servicemen honored at Badaun Club; atmosphere filled with patriotic songs.

Budaun News: बदायूं क्लब में भूतपूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान, तिरंगा गीतों से गूंजा माहौल

Sat, 15 Aug 2026 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen honored at Badaun Club; atmosphere filled with patriotic songs.
कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सैनिक । संवाद
बदायूं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बदायूं क्लब की ओर से स्वतंत्रता की आरती संभाल कर उतारना कार्यक्रम हुआ। गीत और संगीत के माध्यम से नगर के कलाकारों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर माहौल देशभक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिला संयोजक मानद कैप्टन मुनीष कुमार पाराशर ने किया।
विज्ञापन

क्लब के पदाधिकारियों ने सभी भूतपूर्व सैनिकों को तिरंगा पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। सदस्य विशाल शर्मा ने आपस में प्रेम करो देश प्रेमियों, सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए और अपने पिता डॉ. उर्मिलेश का गीत स्वतंत्रता की आरती संभाल कर उतारना प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रशांत दीक्षित, मंजित खन्ना, सपना शर्मा, उज्ज्वल वशिष्ठ, विक्रम कठेरिया, कियारा शर्मा, अजय कुमार ने देशभक्ति गीतों से समां बांध दिया। इस अवसर पर डॉ. राम बहादुर व्यथित, दीपक सक्सेना, नरेश चन्द्र शंखधार, सुमित मिश्रा, डॉ संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed