{"_id":"6807f1eaa4fa58e8a10235df","slug":"every-tree-in-dahemus-school-has-a-qr-code-children-will-be-updated-after-scanning-it-badaun-news-c-123-1-sbly1035-138030-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दहेमू के विद्यालय में हर पेड़ का क्यूआर कोड, स्कैन करने पर बच्चे होंगे अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दहेमू के विद्यालय में हर पेड़ का क्यूआर कोड, स्कैन करने पर बच्चे होंगे अपडेट
विज्ञापन
उझानी के दहेमू विद्यालय में पौधे पर क्यूआर कोड चस्पा करने के बाद उसे सींचते अध्यापक। स्रोत- वि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विश्व पृथ्वी दिवस को डिजिटल रूप देने की मंशा के तहत दहेमू उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों ने परिसर स्थित सभी पेड़ों पर क्यूआर कोड चस्पा कर उसकी विशेषताओं से अपडेट रखने की पहल को अंतिम रूप दे दिया है। क्यूआर कोड स्कैन करते ही पेड़ से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध हो जाएंगी।
विद्यालय में तैनात राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त मनीष कुमार और प्रधानाध्यापक संतोष कुमार उपाध्याय ने क्यूआर कोड फॉर फ्लोरा कार्यक्रम में बच्चों को इसका महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि शासन ने विश्व पृथ्वी दिवस को डिजिटल रूप देकर अभिभावकों के साथ छात्र और छात्राओं को अपडेट रखने का जो निर्णय लिया है, उसका फायदा मिलेगा। अध्यापकों ने छात्र और छात्राओं की मौजूदगी में परिसर में स्थित सभी पेड़ों पर क्यूआर कोड चस्पा कर दिए। प्रधानाध्यापक इको क्लब के प्रभारी होंगे। मनीष के अलावा नोडल के रूप में छात्र और छात्राओं में कशिश, अर्पित, डिंपल, हिमांशु, महक और राघव को शामिल किया गया है। नोडल छात्र और छात्रा अपने सहपाठियों को भी प्रेरित करेंगे। परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर जावेद सिद्दीकी, बिजेंद्र सिंह, दुर्गा, अजय पाल आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
स्कूलों में रही विश्व पृथ्वी दिवस के कार्यक्रम की धूम
उझानी में एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, एचजी इंटरनेशनल स्कूल, जीडी गोयनका स्कूल, आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के अलावा सरस्वती शिशु मंदिरों और संतोष कुमारी अग्रवाल विद्या मंदिर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम हुए। बच्चों को पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलाया गया।