फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Every home tricolor campaign will run in three phases

Budaun News: तीन चरणों में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

Tue, 05 Aug 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Every home tricolor campaign will run in three phases
बदायूं। सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि पूर्व की भांति हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का प्रथम चरण दो से आठ अगस्त तक चलेगा। द्वितीय चरण नौ से 12 अगस्त तक और तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में विद्यालयों की दीवारों और बोर्ड की तिरंगा सजावट, प्रदर्शनी, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। साथ ही तिरंगा राखी बनाने की कार्यशाला भी आयोजित होगी और सैनिकों को आभार पत्र लिखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में तिरंगा महोत्सव और मेले का आयोजन होगा। जनभागीदारी के साथ तिरंगा महोत्सव का आयोजन होगा। तिरंगा रैली और यात्राएं निकाली जाएगी। तृतीय चरण में तिरंगा लाइटिंग सभी शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों व प्रतिष्ठानों में लाइटिंग होगी। 15 अगस्त को ध्वजारोहण होगा।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि झंडे का आकार आयताकार होना चाहिए। आठ अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समारोह मनाया जाएगा। प्रभात फेरी व मोटरसाइकिल रैली निकलेगी। स्कूलों व कॉलेज में भाषण, निबंध, वाद-विवाद आदि विषयों पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed