{"_id":"6672215162220265360fef64","slug":"every-fourth-person-among-the-patients-suffers-from-diarrhea-10-admitted-badaun-news-c-123-1-sbly1018-120728-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मरीजों में हर चौथा व्यक्ति डायरिया का शिकार, 10 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मरीजों में हर चौथा व्यक्ति डायरिया का शिकार, 10 भर्ती
Wed, 19 Jun 2024 05:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। भीषण गर्मी के चलते हर व्यक्ति परेशान है। ओपीडी में पहुंच रहे नए मरीजों में हर चौथा व्यक्ति डायरिया का शिकार है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 220 ऐसे मरीज पहुंचे जो पेट दर्द, उल्टी-दस्त से परेशान थे।
तीन दिन के बाद अस्पताल खुला तो मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। जिला अस्पताल में 1420 लोगों ने पंजीकरण कराया। ओपीडी में डॉक्टरों को दिखाकर दवा ली। अस्पताल अभिलेखों के अनुसार 220 मरीजों में डायरिया के लक्षण मिले। डॉक्टरों ने दवा के साथ उनको स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। 90 लोगों ने सीटी स्कैन कराया। 50 लोगों ने आंखों की दवा ली।
210 लोगों ने खून की जांच कराई। 120 लोगों ने एक्सरे कराया, 50 लोगों ने अल्ट्रासाउंड कराया है। वहीं अन्य लोगों ने अस्पताल की अलग अलग ओपीडी में जाकर दवा ली। इमरजेंसी में 16 मरीज डायरिया से पीड़ित पहुंचे। जिनमें से 10 लोगों की हालत खराब देख डॉक्टर ने भर्ती कर लिया। छह मरीजों को प्रथम उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
सीएमएस डाॅ. कप्तान सिंह ने बताया कि अस्पताल में जो नए मरीज आ रहे हैं, उसमें हर चौथा व्यक्ति डायरिया से पीड़ित है। अस्पताल में डायरिया के भर्ती 28 मरीजों की देखभाल के लिए सुबह शाम चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। यदि बुखार व डायरिया के मरीजों की संख्या और बढ़ती है तो उनके लिए 30 बेड की और व्यवस्था की गई है।