फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Events will be held at sixteen places on Yoga Day

योग दिवस पर कार्यक्रम होंगे सोलह स्थानों पर

Tue, 13 Jun 2017 11:45 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 13 Jun 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Events will be held at sixteen places on Yoga Day
योग - फोटो : डेमो
माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक में जीआईओएस ने जानकारी
विज्ञापन

21 जून को वृहद स्तर पर जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज में हुई जिले के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक में  डीआईओएस राकेश कुमार ने कहा कि योग महोत्सव का कार्यक्रम शासन के मंशा के अनुरूप वृहद स्तर पर जिले के चयनित 16 स्थानों पर होगा। जिले पर सबसे बड़ा कार्यक्रम बदायूं क्लब में होगा। नोडल अधिकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी रहेंगे।

डीआईओएस ने समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थलों पर संबंधित विद्यालयों के व्यायाम और योग प्रशिक्षक तथा अन्य स्टॉफ अवश्य उपस्थित रहे। 16 जून से अभ्यास किया जाएगा। प्रचार प्रसार के लिए रैली निकाली जाएंगी। यह रैली 19 जून को निकलेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रधानाचार्य महोत्सव में आने वाले शिक्षक, छात्र, बुजुर्ग लोगों की सूची 15 जून तक  जमा करा दें। बदायूं क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने बताया कि बुजुर्गों एवं महिलाओं के बैठने की व्यवस्था अलग से कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर चिकित्सकों एवं पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था रहेगी। सूचना विभाग की ओर बदायूं क्लब में 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रचार वाहन के माध्यम से किया जाएगा। बैठक में नरेंद्र कुमार, बीएसए प्रेमचंद्र यादव, अशोक खुराना, प्रधानाचार्य खिजर अहमद, डीके त्योगी, सुनील मिश्र, विनय शर्मा, डॉ. योगेश्वर सिंह, मधु शर्मा, लता यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed