Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   event will be held in Ujhani on the birth anniversary of former Chief Minister Kalyan Singh in Budaun

Budaun News: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर उझानी में होगा आयोजन, प्रदेश भर से जुटेंगे हजारों लोग

Sun, 04 Jan 2026 04:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Jan 2026 04:25 PM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह केवल एक नेता नहीं, बल्कि जननायक थे। हर वर्ष की तरह इस बार भी उनकी स्मृति में विशाल आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
event will be held in Ujhani on the birth anniversary of former Chief Minister Kalyan Singh in Budaun
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती के अवसर पर बदायूं में पांच जनवरी को एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी के मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबूजी (कल्याण सिंह) की स्मृति में विशाल आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे प्रदेश से हजारों लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह केवल एक नेता नहीं, बल्कि जननायक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्रहित के लिए समर्पित कर दिया। बाबूजी ने राम मंदिर का जो सपना देखा था, उसे साकार होते हुए भी देखा, यह उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। समाज और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन


हमेशा सम्मान के साथ लिया जाएगा कल्याण सिंह का नाम 
बीएल वर्मा ने कहा कि 464 वर्ष पुराना ढांचा, जो हिंदुस्तान की छाती पर एक कलंक के रूप में खड़ा था, उस कलंक को मिटाने का ऐतिहासिक कार्य कल्याण सिंह ने किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब-जब राम मंदिर और अयोध्या का नाम लिया जाएगा, तब-तब कल्याण सिंह का नाम श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा और किसी भी दबाव के आगे झुके बिना अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और यही कारण है कि उनकी जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उनके विचारों और संघर्षों को याद करने का अवसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed