फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Even today, there is no paved road in Khudwara, and residents are distressed.

Budaun News: खुडवारा में आज भी पक्की सड़क नहीं, लोग परेशान

Sat, 02 May 2026 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Even today, there is no paved road in Khudwara, and residents are distressed.
खुडवारा गांव में टूटी पड़ी सड़क। संवाद
कादरचौक। विकास के दावों के बीच ब्लॉक क्षेत्र का खुडवारा गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। ग्राम पंचायत मजरा गंगवरार के खडवारा गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए अब तक पक्की सड़क नहीं बन सकी है। करीब 2500 की आबादी वाले इस गांव के लोग वर्षों से सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

कादरचौक ब्लॉक क्षेत्र के गांव खुडवारा से कुढा शाहपुर तक करीब 1200 मीटर सड़क नहीं होने के कारण गांव के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। जब कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है और लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क न होने की वजह से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पातीं। गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को बैलगाड़ी, ट्रैक्टर या निजी साधनों से अस्पताल ले जाना पड़ता है। कई बार समय पर इलाज न मिलने से मरीजों की हालत और बिगड़ जाती है। गांव की छात्राओं की शिक्षा भी इस समस्या से प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक राम सिंह, मनोज का कहना है कि खराब रास्ते के कारण लड़कियों को दूर स्कूल भेजने में परेशानी होती है। यही वजह है कि कुछ परिवार बेहतर सुविधाओं की तलाश में गांव छोड़कर अन्य स्थानों पर बस गए। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।


कुढा शाहपुर से गांव तक सड़क निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। ग्रामीणों को अब भी उम्मीद है कि जल्द उनकी यह वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। -कमलेश, प्रधान खुडवारा

खुडवारा गांव में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

खुडवारा गांव में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed