फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Even on the third day, no trace of the Hathras youth who was swept away in the Ganga could be found

Budaun News: तीसरे दिन भी नहीं लग सका गंगा में बहे हाथरस के युवक का सुराग

Wed, 16 Jul 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Even on the third day, no trace of the Hathras youth who was swept away in the Ganga could be found
कछला (बदायूं)। तीसरे दिन भी गंगा में बहे हाथरस के छात्र का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

हाथरस जिले के चंदपा थानाक्षेत्र के गांव भगना निवासी अभिषेक (18) रविवार की शाम को अपने 25 साथियों के साथ डाक कांवड़ लेकर कछला गंगा घाट पर आया था। उसका जत्था कासगंज की ओर रुका था। रात करीब एक बजे सभी गंगास्नान व जल भरने के लिए गंगा पर गए। गंगास्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से अभिषेक डूबने लगा। जब तक गोताखोरों को बुलाया गया वह गंगा के तेज बहाव में बह गया।

रात होने की वजह से गोताखोर उसकी तलाश नहीं कर सके। सोमवार व मंगलवार को अभिषेक की तलाश के लिए फ्लड पीएसी व गोताखोरों को गंगा में फिर उतारा गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि गोताखोर लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लापता छात्र का सुराग नहीं लग सका है। बुधवार सुबह फिर तलाश की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed