फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brutal murder of young man in Badaun

सनसनीखेज: बदायूं में युवक की हत्या कर एक पैर काट ले गए हत्यारे, चेहरा भी कुचला; हाथ पर गुदा था दीपक-आरती

Mon, 08 Jan 2024 11:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 08 Jan 2024 11:11 AM IST
सार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में खेड़ा जलालपुर के नजदीक रविवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका शव पुआल में दबा हुआ था। एक पैर कटा हुआ था। चेहरा और सिर भी बुरी तरह कुचला गया था। 

विज्ञापन
Brutal murder of young man in Badaun
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में खेड़ा जलालपुर के नजदीक 30 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव बाजरे के पुआल के ढेर में छिपा दिया गया। उसका चेहरा और सिर कुचला हुआ मिला। उसका एक पैर भी गायब है। आशंका है कि हत्यारे ही उसका पैर काटकर ले गए हैं। मृतक की पहचान एटा निवासी दिलीप के रूप में हुई, जो चार जनवरी को ईको लेकर घर से निकला था।

विज्ञापन


रविवार शाम खेड़ा जलालपुर गांव के नजदीक पेट्रोल पंप के पास एक युवक का शव बाजरे के पुआल के ढेर में दबा मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम के समय कुछ लोग उधर से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने बाजरे के पुआल के ढेर से बाहर युवक का पैर देखा था। शरीर का बाकी हिस्सा पुआल के ढेर में छिपा हुआ था।
विज्ञापन


जूता मौके पर मिला, पैर गायब 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया। उसका चेहरा और सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। उसका बायां पैर गायब है। हालांकि उस पैर का जूता मौके पर पड़ा हुआ मिला है। युवक एक सोने का लॉकेट भी पहने था। उसके हाथ पर दिलीप और आरती गुदा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Honey Trap: 'अंदर आ जाइए... चाय पी लीजिए', कमरे में घुसते ही बैंककर्मी से युवतियों ने की गंदी हरकत, फिर लूटा

उसकी पहचान दिलीप कुमार पुत्र देशराज निवासी गांव लहचौरा, थाना जैथरा, जिला एटा के रूप में हुई। वह चार जनवरी को अपने घर से ईको कार लेकर निकला था। तब से उसका कुछ पता नहीं चला। उसके शव मिलने की सूचना परिवार वालों को दे दी गई है। उसके परिवार वाले देर शाम बदायूं पहुंच गए। शव को देख उसके परिजनों में चीख-पुकार मच गई।   

इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव दो दिन पुराना लग रहा है। हत्या के बाद युवक के शव को बाजरे के पुआल के ढेर में छिपाया गया था। घटना की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed