फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Honey trap gang trapped and robbed bank field officer in Bareilly

Honey Trap: 'अंदर आ जाइए... चाय पी लीजिए', कमरे में घुसते ही बैंककर्मी से युवतियों ने की गंदी हरकत, फिर लूटा

Mon, 08 Jan 2024 10:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jan 2024 10:58 AM IST
सार

बरेली में हनी ट्रैप गैंग सक्रिय है। इस गैंग ने एक बैंककर्मी को जाल में फंसाकर लूट लिया। दो युवतियों ने चाय के बहाने उसे कमरे में बुलाया, फिर उससे गंदी हरकत करने लगी। इसी दौरान पुलिस की वर्दी पहने दो युवक वहां आ धमके और बैंककर्मी को धमका उससे अपने खाते में रकम ट्रांसफर करा ली। 

विज्ञापन
Honey trap gang trapped and robbed bank field officer in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में हनी ट्रैप गिरोह ने बैंक के फील्ड ऑफिसर को फंसाकर रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पुलिस की वर्दी में आए गिरोह के सदस्य ने उन्हें धमकाया। पीड़ित ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लड़कियों समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर निवासी निजी बैंक के फील्ड ऑफिसर ने बारादरी थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उनकी शाखा में नवादा शेखान निवासी नेहा ऋण लेने आई थी। इस वजह से वह उसे जानते थे। शुक्रवार को वह रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में नेहा मिल गई। नेहा ने उनसे सहेली अलीशा के घर छोड़ने की गुजारिश की। वह नेहा को लेकर नूरी नगर निवासी अलीशा के घर पहुंचे। 
विज्ञापन


चाय के बहाने कमरे में बुलाया 
अलीशा ने चाय पीने की बात कहकर अंदर बुला लिया। फील्ड ऑफिसर के अंदर जाते ही दो लोग खुद को पुलिस वाला बताकर आ गए। दोनों युवतियां उनसे लिपटने लगीं। गंदी हरकतें कीं। इनमें पुलिस की वर्दी पहने बब्बू ने तमंचा दिखाकर उन्हें धमकाया। उसने कहा कि तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। वह गिड़गिड़ाए तो आरोपी ने मामला खत्म करने के बदले में दो लाख रुपये मांगे। दोनों महिलाओं ने उनकी पिटाई की और गालियां दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म के मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। इन लोगों ने एडवांस के तौर पर फील्ड ऑफिसर के मोबाइल से कोड स्कैन कर 25 हजार रुपये अलीशा के नंबर पर ट्रांसफर कर लिए। शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। जानकारी करने पर पता चला कि ये लोग हनी ट्रैप में फंसाकर लोगों से वसूली करते हैं।

बब्बू के खिलाफ बरेली से शाहजहांपुर तक मुकदमे
आरोपी बब्बू अंसारी बेहद शातिर है। वह जोगी नवादा चौकी के पास का निवासी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ बरेली से लेकर शाहजहांपुर तक कई थानों में रिपोर्ट दर्ज हैं। तीनों लोगों के और भी साथी बताए जा रहे हैं, जिनके नाम पुलिस की कार्रवाई में सामने आ सकते हैं। चर्चा तो यह भी है कि कुछ पुलिसकर्मी भी आरोपियों के संपर्क में थे। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed