{"_id":"5846fc7e4f1c1b9b1944876c","slug":"eo-devoid-municipality-and-the-mess","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ विहीन नगर पालिका और फैली गंदगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ विहीन नगर पालिका और फैली गंदगी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
ईओ विहीन नगर पालिका और फैली गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चेयरपर्सन की बैठक में भी नहीं पहुंचा था एक सफाई निरीक्षक
नगर पालिका परिषद ईओ विहीन होने की वजह से शहर में गंदगी फैल गई है। शहर में चारों ओर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और सफाई नायक, सफाई निरीक्षकों के क्षेत्रों में भ्रमण न करने से शहरियों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
कर निर्धारण अधिकारी, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी ललतेश सक्सेना के हटाए जाने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को चार्ज दिया गया था, लेकिन कार्य की अधिकता की वजह से उन्हें कार्य करने में दिक्कत आ रही थी। इस वजह से सहसवान के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र भारती को शहर का ईओ शासन के आदेश पर बनाया गया था, लेकिन सात दिन गुजरने के बावजूद उन्होंने मंगलवार तक चार्ज नहीं लिया। इस बारे में उनका कहना है कि अभी तक उन्हें सहसवान से रिलीव नहीं किया गया है। कहा कि बुधवार को वह ज्वाइन कर लेंगे।
नगर पालिका के ईओ विहीन होने की वजह से शहर में चारो ओर गंदगी के ढेर नजर आ रहे हैं। शहर में व्याप्त गंदगी को स्वीकारते हुए चेयरपर्सन फात्मा रजा ने बैठक करके सफाई कर्मियों को सफाई व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इस बैठक में भी एक सफाई निरीक्षक मौजूद नहीं रहा था।