{"_id":"667374262e83d30c700c3544","slug":"engineers-are-not-increasing-the-capacity-of-transformers-that-are-blowing-up-repeatedly-badaun-news-c-123-1-sbly1002-120811-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बार-बार फुंक रहे ट्रांसफार्मर पर क्षमता वृद्धि नहीं कर रहे अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बार-बार फुंक रहे ट्रांसफार्मर पर क्षमता वृद्धि नहीं कर रहे अभियंता
Thu, 20 Jun 2024 05:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
बदायूं/सिलहरी। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारी एक साल से ओवरलोड ट्रांसफार्मरों के फीडरों पर लोड मैनेजमेंट का दावा कर रहे हैं पर अब तक धरातल पर इंतजाम नहीं हो पाए हैं। बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली गुल हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में हालात ज्यादा खराब हैं।
लखनपुर में 15 जून को ट्रांसफॉर्मर फुंका था। इसे 18 जून की रात बदला गया। मात्र 12 घंटे बाद 19 जून को यह फिर से फुंक गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर 25 केवी की जगह 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगा देते तो यह नौबत न आती। यही हाल उझानी क्षेत्र के मानकपुर का है। गांव की बिजली आपूर्ति 25-25 केवीए के ट्रांसफार्मरों से होती है। ओवरलोडिंग की वजह से आए दिन यह फुंक जाते हैं।
गांव निवासी जितेंद्र कुमार का कहना है कि 24 मई से 16 जून तक एक ट्रांसफार्मर पांच बार फुंका है। दूसरे क्षेत्र का ट्रांसफार्मर 17 जून को फुंक गया। बुधवार को उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र आकर एसडीओ से शिकायत की। उपभोक्ताओं को ट्रांसफार्मर देर रात तक बदले जाने का भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता रणविजय सिंह का कहना है कि लोड मैनेजमेंट किया जा रहा है। कई ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है। अगर कहीं कोई ट्रांसफार्मर ओवरलोड है तो उसे भी बदलवाने के लिए कहेंगे ताकि उपभोक्ताओं को दिक्कत न आए।
उझानी में पैनल बॉक्स की केबल फुंकने से तीन घंटे आपूर्ति ठप
उझानी/दातागंज/नूरपुर पिनौनी। बिजली उपकेंद्र पर पैनल बॉक्स के केबल में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। इसी बॉक्स से कस्बे के फीडर नंबर एक और तीन से कस्बे के करीब तीन हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन हैं। फॉल्ट की वजह से उन्हें परेशानी हुई। जेई अमित किशोर ने बताया कि तीन घंटे में ही फॉल्ट की मरम्मत कर दी गई। वहीं गांव मोहम्मद गंज निवासी आकाश गुप्ता ने बताया कि गांव में पूरी रात बिजली नहीं आई। दोपहर में सिर्फ 20-25 मिनट आपूर्ति मिली। मंगलवार को दिन में 12 बजे से बुधवार को शाम छह बजे तक बमुश्किल दो घंटे आपूर्ति मिली। इस्लामनगर क्षेत्र के नूरपुर पिनौनी में दिन भर लो-वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान रहे।
उपभोक्ताओं की बात
24 घंटे आपूर्ति का दावा तो है पर हकीकत में ऐसा है नहीं, बार-बार ट्रिपिंग होती है। इसलिए गर्मी में परेशानी बढ़ गई है।
मेधा, वजीरगंज
मेरे घर में इन्वर्टर नहीं है। बिजली जाते ही सब परेशान हो जाते हैं। गर्मी में कटौती अखर रही है। मेरा सवाल यही है कि कब से 24 घंटे आपूर्ति मिलेगी।
ममता रानी, वजीरगंज