{"_id":"3c649c629142b93e75d3384503b5dcb0","slug":"encroachment-in-the-land-of-nagar-palika-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की करोड़ों की भूमि पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की करोड़ों की भूमि पर कब्जा
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और प्रशासन ने साधी चुप्पी, बन गईं दुकानें
बिसौली दबतोरी मार्ग पर बाईजी मंदिर के सामने नगर पालिका के गाटा सं0 502 व 503 की एक हजार वर्ग गज से अधिक भूमि खाली पड़ी है। जिस पर चार से पांच दबंगों ने मिलकर कब्जा की रणनीति बनाकर निर्माण कार्य करना शुरू कर दिया है। यहां मुख्य मार्ग पर कई दुकानें भी बनाई जा रही हैं। इस प्रकार करोड़ों रुपये की पालिका की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। लोगों द्वारा शिकायत के बाद नगर पालिका ने संज्ञान लिया तो नगर पालिका का एक कर्मचारी जब इन दबंगों के पास निर्माण कार्य को मना करने गया तो उसे धमका कर भगा दिया गया। इसके बाद नगर पालिका द्वारा एक लिखित नोटिस इन दबंगों को भेजा गया तो इन्होंने नोटिस लेने से इंकार कर दिया। जब नोटिस नहीं लिया तो नगर पालिका द्वारा नोटिस चस्पा करा दिया गया। इसके बाद नगर पालिका ने एफआईआर दर्ज कराने के उद्देश्य से एक तहरीर कोतवाली पुलिस को भेजी लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने को तहरीर ही लेने से मना कर दिया। इसके बाद नगरपालिका द्वारा एफआईआर दर्ज कराने को पंजीकृत डाक से प्रार्थना पत्र भेजा गया है। इसके अलावा तहसील प्रशासन को भी कारवाई के लिए पत्र भेजा गया है। अधिशासी अधिकारी स्वयं एसडीएम होने के बावजूद भी कारवाई न होना किसी के गले नहीं उतर रहा है। नगर के लोगों का कहना है कि इन दबंगों पर कुछ सत्ताधारी नेताओं का हाथ है इस कारण से इनके खिलाफ कारवाई नहीं हो पा रही है।
इस बारे में एसडीएम गुलाब चंद्र ने बताया कि निर्माण कार्य रूकवा दिया गया है 122 बी की कारवाई की जा रही है और बेदखल करने के बाद निर्माण को गिरवाने की कारवाई की जाएगी।