फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Encroachment

बदायूंः मंडी समिति में अतिक्रमण पर गरजी प्रशासन की जेसीबी, 30 व्यापारियों ने किया था अतिक्रमण

Wed, 19 Feb 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
Encroachment
बदायूं। मंगलवार को मंडी समिति में सभापति/ सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार के निर्देशन पर अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ जेसीबी चली। कार्रवाई होती देख कुछ व्यापारी खुद ही सामान हटाने में जुट गए। इस दौरान मंडी के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

ककराला रोड स्थित मंडी समिति में स्थित करीब 30 व्यापारियों ने अपनी दुकानों के आगे टीनशेड डालने के साथ-साथ कुछ पक्का निर्माण कर लिया था। जिस वजह से मंडी समिति की स्थिति बिगड़ने लगी थी। जानकारी मिलने पर सभापति/ सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने पिछले दिनों यहां का निरीक्षण किया था। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए मंडी सचिव ओमकर सिंह को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद मंडी सचिव ने दुकानों को चिन्हित करते हुए व्यापारियों को नोटिस जारी कर दिए। लेकिन व्यापारियों ने कोई असर नहीं हुआ। इस पर मंगलवार को मंडी सचिव ने पालिका से जेसीबी मंगवाकर कर अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों को चेतावनी दी गई थी। लेकिन व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसको लेकर सचिव को निर्देश दिए थे कि अतिक्रमण को हटवाएं। उसके तहत अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित कुमार, सभापति/सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed