{"_id":"5ddad6128ebc3e54c548fbc4","slug":"encoarchment-badaun-news-bly3853785110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटते ही फुटपाथ पर हो गया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटते ही फुटपाथ पर हो गया कब्जा
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। शनिवार को भारी हंगामे के बीच चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद रविवार को स्थिति फिर वैसी हो गई। फुटपाथ पर फिर दुकानें सज गईं। खासकर घंटाघर चौराहे से हलवाई चौक मोड़ तक लगा ही नहीं कि एक दिन पहले यहां अतिक्रमण हटाया गया था। वहीं लोगों में चर्चा रही कि अगर अतिक्रमण हटाने में पक्षपात न किया गया होता तो हंगामा नहीं होता।
नगर पालिका की तरफ से शनिवार को स्टेशन रोड व अन्य मार्केट में पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। स्टेशन रोड दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाने पर काफी नोकझोंक हुई। पालिका कर्मियों ने कुछ दुकानों के सामने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसी के कारण दूसरे दुकानदारों ने हंगामा किया। विवाद कछला रोड बाजार में ज्यादा हुआ। कछला रोड बाजार में कमोबेश ऐसा ही रहा था। विरोध करने वाले भाजपा के एक नेता पर पालिका कर्मियों से मारपीट का आरोप लगा है। अभी हालांकि यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है कि अभियान सोमवार को भी चलेगा या नहीं लेकिन रविवार को मेन मार्केट में अतिक्रमणकारियों ने फिर से फुटपाथ को घेर लिया है। कुछ स्थानों पर तो सामान दुकान के अंदर कम, बाहर ज्यादा नजर आया। वही दुकानदारों में चर्चा रही कि अगर कुछ चहेतों की दुकानें नहीं छोड़ी जाती तो इतना हंगामा नहीं होता। बहरहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पालिका के कर्मचारी पहले ही कह चुके हैं कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हड़ताल की जाएगी।
भाजपा नेता पर लगे मारपीट के आरोप की होगी जांच
उझानी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भाजपा नेता पर लगे दो कर्मचारियों की पिटाई के आरोप को लेकर दूसरे दिन भी पसोपेश का माहौल बना रहा। ईओ की ओर से कार्रवाई के लिए शनिवार शाम को ही तहरीर सौंप दी गई थी लेकिन पुलिस अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। भाजपा नेता की ओर से मौके पर यही कहा गया था कि पालिका कर्मी ने उसके पिता के साथ बदसलूकी की थी। पूरे मामले की जांच कर रहे प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि कार्रवाई साक्ष्य के आधार पर की जाएगी। जांच में कई बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखने का निर्णय कर्मचारियों के रुख के आधार पर लिया जाएगा। सोमवार को कर्मचारियों से बात करके अफसरों को अवगत कराया जाएगा। पालिका के कर्मचारी भी अभियान के दौरान सुरक्षा की गारंटी चाहते हैं।