{"_id":"5d1ca83a8ebc3e3c9d00f0ae","slug":"encoarchment-badaun-news-bly3671732168","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व कर्मियों ने बीच गलियारे में बनी दीवार को अवैध कब्जा माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व कर्मियों ने बीच गलियारे में बनी दीवार को अवैध कब्जा माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। ब्लॉक क्षेत्र के गांव सरौता में पिछले साल बीच गलियारे में बनी दीवार का मामला थाना दिवस में भी निस्तारित नहीं हो पाया है। 15 जून को गांव के तेजेंद्र सिंह ने कब्जा करने वालों से जानमाल का खतरा बताते हुए शिकायत पोर्टल पर अपलोड कर दी। जांच को कानूनगो कुशलपाल की अगुवाई में राजस्व कर्मियों की टीम पहुंची। इसके बाद उन्होंने दीवार हटवाने के लिए अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है।
सरौता गांव में तेजेंद्र सिंह के घर के पास करीब 12 फिट का चौड़ा गलियारा है। दूसरी ओर जिस व्यक्ति का घर और खेत है, पिछले साल उसने करीब छह फिट हिस्से पर कब्जा करते हुए दीवार का निर्माण करवा लिया। दीवार पांच फिट से अधिक ऊंची नहीं बनी है लेकिन रास्ते से होकर कोई भी वाहन गलियारे से होकर नहीं गुजर सकता। तेजेंद्र ने इसकी शिकायत पहले तो अफसरों से की लेकिन जब कोई नतीजा सामने नहीं आया तो 15 जून को थाना दिवस में पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। निस्तारण के लिए राजस्व निरीक्षक कुशलपाल की अगुवाई में राजस्व कर्मियों की तीन सदस्यीय टीम बना दी गई थी। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया है लेकिन जांच में उसे अवैध पाया गया था। इसकी रिपोर्ट थाना दिवस के रजिस्टर में दर्ज कर दी गई है। अफसरों से वार्ता के बाद उसे हटवाया जा सकता है। इसके लिए राजस्व कर्मियों को पुलिस बल की जरूरत पड़ेगी।