फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Employment fair to be held at ITI on 27th, with over 50 companies attending.

Budaun News: रोजगार मेला आईटीआई में 27 को, 50 से अधिक कंपनियां आएंगी

Sun, 22 Feb 2026 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Employment fair to be held at ITI on 27th, with over 50 companies attending.
बदायूं। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 27 फरवरी को वृहद रोजगार मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में लगेगा।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकांत यादव ने बताया कि मेले में तकनीकी व गैर-तकनीकी क्षेत्रों की लगभग 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इन कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर ही विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और अनुभव के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह रोजगार मेला पूर्णत निशुल्क है। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर तक निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक एवं कौशल विकास डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भी मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 27 फरवरी को समय से रोजगार मेले में पहुंचे। अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा की कम से कम पांच प्रतियां व अन्य आवश्यक अभिलेख अवश्य लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed