फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Employees sitting on strike in protest against the case against municipal employees

Budaun News: पालिका कर्मियों पर मुकदमे के विरोध में धरने पर बैठे कर्मचारी

Sun, 27 Oct 2024 03:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 27 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Employees sitting on strike in protest against the case against municipal employees
बदायूं। पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल के बेटे अमन गोयल की ओर से अतिक्रमण हटाने वाली टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर शनिवार को पालिका के कर्मचारी धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने एफआईआर निरस्त कराते हुए अमन गाेयल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। धरना स्थल पहुंचे प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट ने कर्मचारियों से वार्ता की। उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों ने साफ मना कर दिया। कहा अभी सांकेतिक धरना है, अगर मांग नहीं मानी, तो सभी कर्मचारी पूर्ण रूप से धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के शाखा अध्यक्ष सचिन सक्सेना ने कहा कि अगर इस प्रकार की अगर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, तो कर्मचारी काम करने में डर लगेगा। ऐसे में हर जगह पर केवल अतिक्रमण ही दिखाई देगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष रमेश डी लाल वाल्मीकि ने कहा कि खोखों में लगे तालों को तोड़कर उस पर अतिक्रमण करने के साथ ही उसके आगे भी सड़क पर अस्थायी अतिक्रमण स्थायी रूप से कर लिया है। अवर अभियंता कृष्ण गोपाल चंद्रा ने कहा कि अतिक्रमण की सूचना पर शरीफ अहमद, नारायण दत्त शर्मा और मैं वहां गया था। मौके पर बैठे हुए व्यापारी से सामान हटाने को कहा, तो बताया कि वह इस जगह का किराया देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सात-आठ लोग और वहां आ गए। उन्होंने अतिक्रमण हटाने वाली टीम से अभद्र व्यवहार किया। साथ ही मुकदमा लिखवाकर झूठे केस में फंसने की धमकी दी थी। दोनों संगठन के पदाधिकारियों ने पूर्व चेयरमैन दीपमाला के बेटे अमन गोयल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। इस मौके पर मोहम्मद तय्यव, केशव गंगवार, राजीव मलिक, लवी सिंह, राजेंद्र सिंह, खालिद अली खां, सूर्य प्रकाश सक्सेना, नवेद इकबाल गनी, रजनेश चंद्र आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
------------
यह था मामला
-शहर के आवास विकास कॉलोनी को जाने वाले रोड पर स्थित सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास में पालिका का वेंडिंग जोन घोषित है। यहां पर बिना अनुमति के एक साल पहले कुछ लोगों ने खोखे रख लिए थे। जानकारी होने पर पालिका की अतिक्रमण हटाने वाली टीम 29 दिसंबर 2023 को पहुंचे। वहां पर शिकायत सही मिलने पर उस समय ताला डाल दिया था। 21 अक्तूबर 2024 को क्षेत्रीय सफाई नायक ने बताया कि वह खोखे अब खुलने लगे हैं। बिना सूचना के खोखे के खुलने की सूचना पर अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम कार्रवाई के लिए गई थी। टीम ने वहां पर बैठे हुए व्यापारी से सामान हटाने को कहा, तो उन्होंने कहा कि हम इस जगह का किराया देते है। टीम ने बताया कि इसी दौरान अमन गोयल और हर्ष प्रताप सिंह,चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों के साथ वहां पर आए। अतिक्रमण हटाने वाली टीम से अभद्रता की। बात न सुनने पर मुकदमा लिखवाकर झूठे केस में फंसने की धमकी दी थी। बाद में उन्होंने अतिक्रमण हटाने वाली टीम के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।


दीपावली पर हो सकती है दिक्कत
-पालिका में धरना दे रहे कर्मचारियों में सफाई कर्मचारी भी शामिल है। हालांकि अभी पालिका में कर्मचारियों की ओर से सांकेतिक धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो वह अनिश्चितकालीन धरने पर जा सकते हैं। इसके लिए आगे रणनीति बनाई जा जाएगी। अगर ऐसा होता है तो दीपावली पर शहर में सफाई को लेकर दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed