फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Emphasis on tourist safety, tourism growth, and the expansion of homestays.

Budaun News: पर्यटक सुरक्षा के साथ पर्यटन वृद्धि व होम स्टे बढ़ाने पर जोर

Sat, 20 Jun 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on tourist safety, tourism growth, and the expansion of homestays.
डीएम ने होटल, बरातघर, रिसॉर्ट और होम स्टे संचालकों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
विज्ञापन

पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पूरनपुर और कलीनगर तहसील क्षेत्रों में एक समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक होटल, बारातघर, रिसॉर्ट और होम स्टे में ठहरने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। जिलाधिकारी ने जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे संचालकों से सहयोग की अपील की और आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने होम स्टे संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करते हुए स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने का निर्देश दिया। इससे पर्यटकों का अनुभव सुखद होगा और जिले की सकारात्मक पहचान बनेगी। बैठक में बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना, होम स्टे संचालन से जुड़ी समस्याओं और आवेदन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक होम स्टे में उपलब्ध सुविधाओं और कमरों के किराए की सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए।
विज्ञापन

विदेशी पर्यटकों के ठहरने की स्थिति में फॉर्म-सी की रिपोर्टिंग अनिवार्य रूप से करने के निर्देश भी दिए गए। संचालकों को विदेशी पर्यटकों का विवरण समय पर दर्ज करने और संबंधित अभिलेख अद्यतन रखने को कहा गया। उप निदेशक पर्यटन ने बताया कि होम स्टे के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उन्होंने संचालकों से जल्द पंजीकरण कराकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन स्थानीय रोजगार सृजन और आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और होम स्टे संचालकों को समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, उप निदेशक पर्यटन और मुख्य चिकित्साधिकारी शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed