{"_id":"623f112518608376355c3767","slug":"electriity-overload-badaun-news-bly4793467190","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस गर्मी बिजली संकट से जूझेंगे ऑफीसर्स, जजी कॉलोनी समेत कई इलाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस गर्मी बिजली संकट से जूझेंगे ऑफीसर्स, जजी कॉलोनी समेत कई इलाके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। इस गर्मी ओवरलोडिंग की समस्या ऑफीसर्स कॉलोनी, डीएम कंपाउंड, जजी कॉलोनी में भी बिजली का संकट पैदा करेगी। इसके अलावा आवास विकास, गन्ना दफ्तर, मंडी समिति, आदर्श नगर समेत कई अन्य इलाकों को भी लोड बढ़ने पर सुचारू बिजली सप्लाई नहीं मिल सकेगी। लगातार ट्रिपिंग और बार-बार कई घंटे की कटौती होती रहेगी। इस तरह पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा इस बार प्रशासन, न्यायिक, पुलिस अधिकारियों को भी भुगतना होगा।
आवास विकास कार्यशाला स्थित बिजली उपकेंद्र से तीन फीडर निकलते हैं। यह तीनों फीडर शहर के प्रमुख इलाकों में बिजली सप्लाई देते हैं। ऑफीसर्स कॉलोनी, डीएम कंपाउंड, जजी कॉलोनी की सप्लाई भी यहीं से होती है। इसके अलावा आवास विकास कॉलोनी, मंडी समिति इलाका, गन्ना दफ्तर का इलाका और आदर्श नगर में भी बिजली सप्लाई इसी उपकेंद्र से होती है। यहां पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर है। इसकी क्षमता बढ़ा कर 10 एमवीए की जानी है। इतना ही नहीं इस 33/11 बिजली उपकेंद्र का रिले सिस्टम और यहां के पैनल भी काफी पुराने हो चुके हैं। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि न होने और पैनल के साथ रिले सिस्टम को अपटेड न किए जाने के कारण लोड बढ़ने के कारण इन इलाकों को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। लगातार ट्रिपिंग की समस्या भी बनी रहेगी।
दरअसल, पैनल और रिले सिस्टम के अपटेड न होने और ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि न होने के कारण ऐसा होगा। भार बढ़ने के कारण इन इलाकों में तीन-तीन घंटे की कटौती अभी से शुरू हो गई है। उपकेंद्र के पुरानी प्रणाली के पैनल भी समस्या के कारण कहीं पर छोटा सा भी फाल्ट होने की दशा में मेन एचटी 33 केवीए की लाइन बंद हो जाएगी। इससे पूरे शहर को कटौती का सामना करना पड़ सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि उपकेंद्र के अधिकारियों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखा, लेकिन इस महत्वपूर्ण सब स्टेशन को अब तक अपटेड नहीं किया गया है।
विज्ञापन
-
लोड बढ़ने के साथ शुरू हुई ट्रिपिंग की समस्या
गर्मियों शुरू होने के साथ बिजली की मांग में इजाफा हुआ है। ऐसे में उपकेंद्र पर लोड भी बढ़ गया है। लोड बढ़ने के साथ ही उपकेंद्र की रिले ट्रिप करने लगी हैं। ऐसे में इन इलाकों में अभी से बिजली सप्लाई में समस्या उत्पन्न होने लगी है। उपकेंद्र के अधिकारी किसी तरह से ऑफिसर्स, जजी कॉलोनी को कटौती से बचाने की कोशिश भी कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी इन इलाकों में ट्रिपिंग हो रही है। आवास विकास, गन्ना दफ्तर और मंडी समिति इलाकों में इन दिनों ज्यादा समस्या आ रही है।
-
उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि प्रस्तावित है। इसके साथ ही शहर में पांच नए बिजली उपकेंद्र भी प्रस्तावित हैं। उनके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। बिजली कटौती न हो इसके लिए अभी से तैयारी की जा रही हैं। जो भी कमियां हैं उनको दूर कराया जा रहा है।
-प्रवेश कुमार, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड प्रथम