फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity will not be disconnecte even with a negative balance from 6 PM to 8 AM.

Budaun News: शाम 6 से सुबह 8 बजे तक माइनस बैलेंस पर भी नहीं कटेगी बिजली

Thu, 02 Apr 2026 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Electricity will not be disconnecte even with a negative balance from 6 PM to 8 AM.
उपभोक्ता के घर पर लगा स्मार्ट मीटर। संवाद
बदायूं। प्रीपेड स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को विद्युत निगम ने बड़ी राहत दी है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक, अब अगर किसी प्रीपेड स्मार्ट मीटर का बैलेंस माइनस में भी होगा तो शाम छह से सुबह आठ बजे तक उसकी सप्लाई बंद नहीं होगी। इसके अलावा अवकाश वाले दिन प्रीपेड मीटर में बैलेंस माइनस होने पर भी कनेक्शन नहीं कटेगा। वहीं एडवांस बैलेंस रखने पर उपभोक्ताओं को विद्युत निगम की ओर से बिल में दो फीसदी की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


अनावश्यक रूप से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से बचाव के लिए नो-डिस्कनेक्ट जोन भी निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत स्मार्ट मीटर लगाने के बाद पहले 30 दिन तक बैलेंस समाप्त होने पर 3 दिन बाद तक आपूर्ति जारी रहेगी। वहीं शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक और रविवार व राजपत्रित अवकाशों की स्थिति में भी बैलेंस समाप्त होने के बाद भी आपूर्ति जारी रहेगी। उपभोक्ताओं की ओर से रिचार्ज करने के बाद भी विद्युत आपूर्ति सामान्य न होने की स्थिति में 1912 हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन



एडवांस बैलेंस रखने वाले उपभोक्ताओं को बिल में दो फीसदी की छूट दी जाएगी। साथ ही अवकाश वाले दिन और शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक आपूर्ति बाधित नहीं होगी। - चंद्रशेखर कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed