फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity theft was caught in office of Assistant Engineer Tubewell in Badaun

चिराग तले अंधेरा: सहायक अभियंता नलकूप के कार्यालय में हो रही थी बिजली चोरी, बकाया होने से इन विभागों के कटे कनेक्शन

Thu, 14 Apr 2022 09:42 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिसौली (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिसौली (बदायूं) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Apr 2022 09:42 PM IST
सार

बदायूं में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय रामलाल के निर्देशन में गुरुवार को क्षेत्र में बकाया वसूली और बिजली चोरी रोकने को अभियान चलाया गया। जिसमें सहायक अभियंता नलकूप के कार्यालय में बिजली चोरी पकड़ी गई। बकाया अदा न करने पर बिजली वालों ने मंडी समिति, लोनिवि गेस्ट हाउस का कनेक्शन काटा है।

विज्ञापन
Electricity theft was caught in office of Assistant Engineer Tubewell in Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विद्युत विभाग की टीम ने गुरुवार को बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली का अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाया भुगतान न करने पर मंडी समिति, लोनिवि गेस्ट हाउस, राजकीय डिग्री कॉलेज के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। सहायक अभियंता सिंचाई विभाग के कार्यालय पर बिजली चोरी पकड़ी गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय रामलाल के निर्देशन में गुरुवार को क्षेत्र में बकाया वसूली और बिजली चोरी रोकने को अभियान चलाया गया। इस दौरान जेई मुकेश कुमार ने नलकूप खंड द्वितीय के सहायक अभियंता चतुर्थ सुनील कुमार के कार्यालय में बिजली चोरी पकड़ी। यहां बिना वैध कनेक्शन के बिजली चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन


जेई ओर ओर से विजीलेंस थाने में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अधिशासी अभियंता रामलाल का कहना है कि बकाया वसूली के लिए टीमें गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। दस हजार से अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बिजली चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed