फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity supply has been disrupted in five villages for 18 days, memorandum submitted to DM

Budaun News: पांच गांवों में 18 दिन से बिजली आपूर्ति ठप, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 19 Jul 2025 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply has been disrupted in five villages for 18 days, memorandum submitted to DM
बिजली की समस्या को लेकर कलक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे खुनक गांव के लोग। संवाद
सिलहरी। विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते पांच गांवों के लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं। परेशान होकर ग्रामीणों ने डीएम अवनीश राय को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अधिकारियों पर फोन न उठाने व लाइनमैन पर बिना रुपये के काम न करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


नवादा विद्युत वितरण खंड प्रथम के आमगांव फीडर से आमगांव, खुनक, मोहम्मद नगर सुलरा, बसंत नगर व सोभनपुर को विद्युत आपूर्ति की जाती है। इस फीडर से 18 दिन से आपूर्ति ठप है। इससे 30 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बताया है कि एक जुलाई को अचानक बिजली आपूर्ति ठप हुई तो अब तक सुचारू नहीं हो सकी है। किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता प्रथम संजीव कुमार व एसडीओ शरद प्रताप से शिकायत की गई। सुनवाई न होने पर क्षेत्रीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता से 15 जुलाई को मिले। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को बुलाकर तत्काल समस्या के समाधान करने को कहा। अधिकारियों ने उसी दिन शाम तक आपूर्ति सामान्य करने का आश्वासन दिया, लेकिन तीन दिन बीत गए और सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
रमजानपुर इलाके में दो दिन से बिजली गुल
बदायूं। असरासी उपकेंद्र के रमजानपुर इलाके में दो दिन से बिजली ठप है। इससे करीब 20 हजार लोग पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं। बिजली न आने पर गर्मी में लोग परेशाान हैं। क्षेत्र के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। इस मौके पर शेर पाल शर्मा, मोहम्मद रिजवान, देवेंद्र, रिहान, राहुल, राजीव आदि मौजूद रहे। संवाद
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed