{"_id":"e4e564eb1a22892ffb5cbbe11abf3e56","slug":"electricity-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 कनेक्शन काटे, सवा लाख की वसूली, 28 को कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 कनेक्शन काटे, सवा लाख की वसूली, 28 को कनेक्शन
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां बता दें कि बिजली विभाग के सेंकेंड डिवीजन के कस्बा ककराला में बिजली चोरी की बड़ी सूचनाएं मिलती रही हैं। वहां के हालातों को देख बिजली कर्मचारी यहां छापेमारी की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। रविवार को पॉवर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर वीके शर्मा के नेतृत्व में यहां छापामारी की गई। इससे बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। एसडीओ सदर छैल बिहारी ने बताया कि इस छापामारी में अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद, बरेली ग्रामीण अधिशासी अभियंता तारिक वारसी अधिशासी अभियंता मनीष चौपड़ा, एसडीओ कृष्ण कुमार, सहायक अभियंता मीटर अनिल कटारिया, जेई एसएन सिंह और बिजली विभाग के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
चीफ इंजीयिर ने मौके पर जारी की चेतावनी
बदायूं। इस मौके पर चीफ इंजीनियर वीके शर्मा ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को चेताया कि वे लगातार छापामारी अभियान जारी रखें। बिजली चोरी बर्दास्त नहीं की जाएगी। बकाया वसूली और लाइन क्षति के मामलों के प्रति सबकी जिम्मेदारी बनती है। इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों को समझें। उन्होंने ककराला कस्बा में कई उपभोक्ताओं से बात भी की और हिदायत दी कि बिजली बिल समय से जमा करने पर ही बिजली सप्लाई में इजाफा होगा। इसलिए उपभोक्ताओं को अपने दायित्व भी समझने होंगे।